Home Cricket U19 World Cup 2024: आईसीसी ने जारी किया शेड्यूल, भारत का पहला...

U19 World Cup 2024: आईसीसी ने जारी किया शेड्यूल, भारत का पहला मैच बांग्लादेश के साथ

0
U19 World Cup 2024 ICC released schedule, India's first match with Bangladesh

नई दिल्ली। U19 World Cup 2024: आईसीसी ने सोमवार को U19 World Cup 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस टूर्नामेंट में कुल 16 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। साउथ अफ्रीका में आयोजित किया जा रहा यह टूर्नामेंट विश्व कप का 15वां संस्करण होगा। 19 जनवरी से शुरु होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 41 मैचों होंगे।

U19 World Cup 2024 की मेजबानी करने के लिए दक्षिण अफ्रीका के पांच स्थानों को शामिल किया गया है। टूर्नामेंट शुरु होने से पहले सभी टीमें 13-17 जनवरी के बीच अभ्यास मैच खेलेंगी। शुरुआत में, श्रीलंका को इस टूर्नामेंट की मेजबानी सौंपी गई थी। लेकिन, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर आईसीसी के निलंबन के कारण इसे दक्षिण अफ्रीका में शिफ्ट कर दिया गया।

ICC Player of The Month बने ट्रेविस हेड, महिलाओं में नाहिदा अख्तर ने जीता खिताब

भारत का पहला मैच बांग्लादेश से

पांच बार का चैंपियन भारत अपने U19 World Cup 2024 के अभियान की शुरुआत 20 जनवरी को मौजूदा चैंपियन बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। वहीं, दूसरे मुकाबले में भारत का सामना आयरलैंड से होगा। इसके बाद तीसरे मैच में टीम इंडिया अमेरिका से भिडेगी। भारतीय टीम के सभी मुकाबले ब्लोमफोंटेन के मंगौंग ओवल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

IND vs SA: अगले मुकाबले में सूर्यकुमार करेंगे बड़ा कमाल, ध्वस्त होगा विराट का महा रिकॉर्ड!

16 टीमों के बीच होगा महासंग्राम

U19 World Cup 2024 में कुल 16 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। जिन्हें चार ग्रुप में विभाजित किया गया है। मौजूदा चैंपियन भारत के साथ ग्रुप ए में बांग्लादेश, आयरलैंड और अमेरिका की टीम शामिल हैं। ग्रुप बी में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड हैं। ग्रुप सी में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और नामीबिया हैं। जबकि ग्रुप डी में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और नेपाल की टीम को जगह दी गई हैं।

19 जनवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 41 मैच होंगे और फाइनल 11 फरवरी को खेला जाएगा। भारत अपना पहला मैच 14 जनवरी को बांग्लादेश के साथ खेलेगा। वहीं, दूसरा मैच 18 जनवरी को अमेरिका के साथ और तीसरा मैच 20 जनवरी को आयरलैंड के साथ होगा।

West Indies Cricket: देश नहीं अब लीग क्रिकेट को प्राथमिकता, निकोलस पूरन सहित 3 स्टार खिलाड़ियों का सेंट्रल करार से इंकार

यहां खेले जाएंगे U19 World Cup 2024 के सभी मैच

1. ब्लोमफोंटेन, मंगौंग ओवल

2. पॉटचेफस्ट्रूम, जे.बी मार्क्स ओवल

3. पूर्व लंदन, बफेलो पार्क

4. किम्बरली, किम्बरली ओवल

5. बेनोनी, विलोमूर पार्क

IND vs SA: पहला टी20 बारिश ने धोया, अब वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए टीम इंडिया के पास सिर्फ 5 मौके

5 बार की विश्व चैंपियन है भारत

भारतीय टीम ने U-19 विश्व कप का खिताब सबसे ज्यादा 5 बार जीता है, वहीं, 3 बार रनर-अप भी रहा है। 8 बार फाइनल खेल चुकी टीम इंडिया ने (2000, 2008, 2012, 2018 और 2022) में यह खिताब अपने नाम किया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तीन बार (1988, 2002 और 2010) में ट्रॉफी हासिल की। जबकि, पाकिस्तान ने दो बार (2004 और 2006) में खिताब जीता। इसके अलावा इंग्लैंड 1998 में, साउथ अफ्रीका 2014 में, वेस्ट इंडीज 2016 में और बांग्लादेश 2020 में विश्व चैंपियन बन चुकी है। उम्मीद है कि, भारतीय टीम U19 World Cup 2024 में विश्व विजेता बनकर अपना छठा खिताब जीतेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version