Home Cricket T20 World Cup 2022 आज से, ये टीमें पहंची भारत के ग्रुप...

T20 World Cup 2022 आज से, ये टीमें पहंची भारत के ग्रुप में, जानिए पूरा शेड्यूल

0
T20 World Cup 2022 from today, these teams reached India's group, know the full schedule IND vs PAK

नई दिल्ली। T20 World Cup 2022 की औपचारिक रूप से आज से शुरूआत होने जा रही है। T20 World Cup 2022 की सुपर-12 टीमें तय हो चुकी हैं। श्रीलंका, नीदरलैंड, जिम्बाब्वे और आयरलैंड ने सुपर-12 के लिए क्वालिफाइ कर लिया है। कल यानि 23 अक्टूबर को सबसे हाईप्रोफाइनल मुकाबला भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत सहित तमाम टीमों के मुकाबले किस दिन खेले जाएंगे।

जहां तक क्वालिफायर राउंड का सवाल है, ग्रुप ए में जहां श्रीलंका और आयरलैंड की एंट्री हुई तो वहीं भारत के ग्रुप यानी ग्रुप बी में नीदरलैंड और जिम्बाब्वे ने अपनी जगह बनाई। अब सभी ग्रुप में छह टीमें हैं और भारत के ग्रुप के भी सभी छह टीमों के नाम सामने आ गए। अब टीम इंडिया को अपने ग्रुप की टीमों के साथ कुल 5 लीग मुकाबले खेलने होंगे और इसमें टाप 2 की टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएगी।

कब खेले जाएंगे टीम इंडिया के मैच

जहां तक टीम इंडिया के मुकाबलों की बात है तो रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया T20 World Cup 2022 का अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। भारत का अगला मुकाबला 27 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ होगा। नीदरलैंड ने ग्रुप बी में यानी भारत के साथ क्वालीफाइंग मैचों के जरिए जगह बनाई है। टीम इंडिया का तीसरा लीग मैच 30 अक्टूबर को होगा जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम चौथे लीग मैच में 2 नवंबर को बांग्लादेश के साथ भिड़ेगा। वहीं भारत अपना आखिरी लीग मैच 6 नवंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगा। जिम्बाब्वे ने भी पहले दौर में जीत हासिल करके सुपर-12 में जगह बनाई है।

AUS vs NZ: बारिश की 90 फीसदी आशंका के बीच आमने-सामने होंगे ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड

T20 World Cup 2022: टीम इंडिया का शेड्यूल

भारत बनाम पाकिस्तान- 23 अक्टूबर

भारत बनाम नीदरलैंड- 27 अक्टूबर

भारत बनाम साउथ अफ्रीका- 30 अक्टूबर

भारत बनाम बांग्लादेश- 2 नवंबर

भारत बनाम जिम्बाब्वे- 6 नवंबर

SCO vs ZIM: पहली बार सुपर 12 में पहुंचा जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराया

ग्रुप ए की छह टीमें-

अफगानिस्तान, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और आयरलैंड।

ग्रुप बी की छह टीमें-

बांग्लादेश, भारत, नीदरलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे।

WI vs IRE: सुपर 12 में पहुंची आयरलैंड ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज T20 World Cup से बाहर

T20 World Cup 2022: सुपर 12 मुकाबलों का कार्यक्रम 

शनिवार 22 अक्टूबर

ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड; एससीजी, सिडनी

इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान; पर्थ स्टेडियम, पर्थ

रविवार 23 अक्टूबर

विजेता समूह ए वी उपविजेता समूह बी; बेलेरिव ओवल, होबार्ट

भारत बनाम पाकिस्तान; एमसीजी, मेलबर्न

सोमवार 24 अक्टूबर

बांग्लादेश बनाम ग्रुप ए रनर-अप

दक्षिण अफ्रीका बनाम ग्रुप बी विनर

T-20 World Cup 2022: प्लेइंग-11 पर रोहित शर्मा का बड़ा बयान, कहा-सबको पता है कौन खेलेगा

मंगलवार 25 अक्टूबर

ऑस्ट्रेलिया बनाम ग्रुप ए विनर; पर्थ स्टेडियम

बुधवार 26 अक्टूबर

रनर-अप ग्रुप बी बनाम इंग्लैंड; एमसीजी, मेलबर्न

न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान; एमसीजी, मेलबर्न

गुरुवार 27 अक्टूबर

दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश; एससीजी, सिडनी

रनर-अप ग्रुप ए बनाम भारत; एससीजी, सिडनी

पाकिस्तान बनाम ग्रुप बी विनर; पर्थ स्टेडियम

Syed Mushtaq Ali Trophy 2022: राजस्थान ने रेलवे को दी 8 रनों से शिकस्त

शुक्रवार 28 अक्टूबर

अफगानिस्तान बनाम रनर-अप ग्रुप बी; एमसीजी, मेलबर्न

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड; एमसीजी, मेलबर्न

शनिवार 29 अक्टूबर

न्यूजीलैंड बनाम विनर ग्रुप ए; एससीजी, सिडनी

रविवार 30 अक्टूबर

बांग्लादेश बनाम विनर ग्रुप बी; गाबा, ब्रिस्बेन

रनर-अप ग्रुप ए बनाम पाकिस्तान; पर्थ स्टेडियम

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका; पर्थ स्टेडियम

सोमवार 31 अक्टूबर

ऑस्ट्रेलिया बनाम रनर-अप ग्रुप बी; गाबा, ब्रिस्बेन

मंगलवार 1 नवंबर

अफगानिस्तान बनाम विनर ग्रुप ए; गाबा, ब्रिस्बेन

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड; गाबा, ब्रिस्बेन

बुधवार 2 नवंबर

विनर ग्रुप बी बनाम रनर अप ग्रुप ए; एडिलेड ओवल, एडिलेड

भारत बनाम बांग्लादेश; एडिलेड ओवल, एडिलेड

गुरुवार 3 नवंबर

पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका; एससीजी, सिडनी

शुक्रवार 4 नवंबर

रनर-अप ग्रुप बी बनाम न्यूजीलैंड; एडिलेड ओवल, एडिलेड

ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान; एडिलेड ओवल, एडिलेड

IND vs PAK: पाकिस्तान का दौरा करेगी टीम इंडिया, बीसीसीआई तैयार!

शनिवार 5 नवंबर

विनर ग्रुप ए बनाम इंग्लैंड; एससीजी, सिडनी

रविवार 6 नवंबर

दक्षिण अफ्रीका बनाम रनर-अप ग्रुप ए; एडिलेड ओवल, एडिलेड

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश; एडिलेड ओवल, एडिलेड

विनर ग्रुप बी बनाम भारत; एमसीजी, मेलबर्न

T-20 World Cup 2022: हो गया ऐलान, मोहम्मद शमी होंगे बुमराह के रिप्लेसमेंट

बुधवार 9 नवंबर

पहला सेमी-फ़ाइनल, ग्रुप वन विनर बनाम ग्रुप टू रनर अप; एससीजी, सिडनी

गुरुवार 10 नवंबर

दूसरा सेमीफाइनल, ग्रुप टू विनर बनाम ग्रुप वन रनर अप; एडिलेड ओवल, एडिलेड

रविवार 13 नवंबर

T20 World Cup 2022 फाइनल, एमसीजी, मेलबर्न

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version