LLC 2023: इंडियन महाराजा पर भारी क्रिस गेल की पारी, जायंट्स की पहली जीत

807
Advertisement

कतर। LLC 2023: एक तरफ मौजूदा और युवा खिलाडिय़ों से भरी विमेंस प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग जैसे टूर्नामेंटों का जलवा जारी है। वहीं, पूर्व खिलाडिय़ों वाली लेजेंड्स लीग क्रिकेट भी खूब मनोरंजन कर रही है। ऐसा ही एक मनोरंजक मुकाबला सुरेश रैना, हरभजन सिंह जैसे खिलाडिय़ों वाली इंडियन महाराजा और क्रिस गेल, एरॉन फिंच जैसे खिलाडिय़ों वाली वर्ल्ड जायंट्स के बीच हुआ, जिसमें जायंट्स की जीत हुई।

क्रिस गेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी

इंडियन महाराजा से मिले 140 रन के लक्ष्य के जवाब में वर्ल्ड जायंट्स की ओर से क्रिस गेल ने एक ताबड़तोड़ पारी खेली और 57 रन बनाते हुए टीम की जीत की बुनियाद रखी। LLC 2023 के इस मैच में गेल ने अपनी पारी में 9 चौके और 1 छक्का जमाया। गेल ने इस दौरान शेन वॉटसन के साथ 51 रनों की साझेदारी की। गेल 15वें ओवर में सुरेश रैना की गेंद पर आउट हुए। उस वक्त तक जायंट्स का स्कोर 125 रन हो गया था।

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया कप्तान, पंत की जगह वॉर्नर संभालेंगे कमान

3 विकेट शेष रहते जायंट्स ने जीता मुकाबला

18.4 ओवरों में 7 विकेट खोकर जायंट्स ने मुकाबला जीत लिया। जायंट्स की ये 2 मैचों में पहली जीत है और LLC 2023 की अंक तालिका में वह तीसरे स्थान पर है, जबकि इंडियन महाराजा दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर एशिया लायंस है। इससे पहले इंडियन महाराजा ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 139 रन ही बनाए। उसकी ओर से सुरेश रैना ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। लेकिन, वे अर्धशतक पूरा नहीं कर सके।

WPL 2023: एक जीत ने दी RCB को उम्मीद, ये समीकरण पहुंचाएंगे प्लेऑफ में

महाराजा की ओर से मनविदंर बिसला ने खेली 36 रनों की पारी

LLC 2023 के इस मैच में रैना ने 41 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के जमाए। रैना के अलावा इरफान पठान ने भी 20 गेंदों में तेजी से 25 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 1 चौका शामिल था। वहीं मनविदंर बिसला ने 34 गेंदों में 36 रन बनाए। इनके अलावा महाराजा का कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का अंक नहीं छू सका। हालांकि लीग के फाइनल में पहुंचने के आसर अब भी इंडियन महाराजा के ही अधिक है।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply