Home Cricket Ipl IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया कप्तान, पंत की जगह वॉर्नर...

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया कप्तान, पंत की जगह वॉर्नर संभालेंगे कमान

0
IPL 2023 David Warner likely to lead Delhi Capitals in absence of injured Rishabh Pant

मुंबई। IPL 2023 की शुरुआत में अब कुछ ही दिन का समय बचा हुआ है। इस लीग के शुरू होने से पहले सबसे बड़ा सवाल यही था कि ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स की कमान कौन सा खिलाड़ी संभालेगा। बता दें कि पंत कार एक्सीडेंट में घायल होने के बाद आईपीएल 2023 से पहले ही बाहर हो चुके हैं। लेकिन अब दिल्ली को उनका नया कप्तान मिल चुका है।

WPL 2023: एक जीत ने दी RCB को उम्मीद, ये समीकरण पहुंचाएंगे प्लेऑफ में

डेविड वॉर्नर संभालेंगे दिल्ली की कमान

ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली की कमान डेविड वॉर्नर को मिलने जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली का नया कप्तान डेविड वॉर्नर को बनाया जा रहा है। डेविड वॉर्नर में कप्तान बनने के लिए वह हर खूबी है जो एक खिलाड़ी में होनी चाहिए। इस खिलाड़ी को पहले से IPL में कप्तानी करने का लंबा अनुभव है।

Women’s World Boxing Championship आज से, 74 देशों के 350 मुक्केबाज लेंगे हिस्सा

2016 में सनराइजर्स को जिताया है खिताब

डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में बतौर कप्तान शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल में उन्हीं की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने खिताब जीता था। साल 2018 में हुए बॉल टेम्परिंग हादसे के बाद डेविड वॉर्नर को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने भी कप्तान के रूप से हटा दिया था। उनके कप्तानी से हटते ही सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने आईपीएल में खराब प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद पिछले साल दिल्ली की टीम ने वॉर्नर को एक बार फिर अपनी टीम में शामिल किया और ये खिलाड़ी अब IPL 2023 में कप्तानी करने के लिए तैयार है।

ENG vs BAN: बांग्लादेश ने वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को धोया, 3-0 से क्लीन स्वीप

पिछले साल पंत हो गए थे चोटिल

भारतीय टीम के सुपरस्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले साल एक भयानक रोड एक्सीडेंट में घायल हो गए थे। इसके बाद उनका मुंबई और देहरादून में इलाज हुआ। कुछ समय से पहले उनकी बैसाखी के सहारे चलते हुए तस्वीर सामने आई थी। वह IPL 2023 तो क्या बल्कि क्रिकेट से दूर हैं और उनके भारतीय टीम में जल्दी वापसी के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version