Home Wrestling World Wrestling Championships 2022: बजरंग ने भारत को दिलाया दूसरा ब्रॉन्ज मैडल

World Wrestling Championships 2022: बजरंग ने भारत को दिलाया दूसरा ब्रॉन्ज मैडल

0
World Wrestling Championships 2022 Bajrang punia won second bronze medal for India

नई दिल्ली। World Wrestling Championships 2022: भारत ने सर्बिया के बेलग्रेड में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 में दो ब्रॉन्ज मैडल्स के साथ अपने अभियान को समाप्त किया। World Wrestling Championships 2022 के आखिरी दिन भारत के स्टार रेसलर बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में ब्रॉन्ज मैडल जीता। यह इस चैंपियनशिप में भारत का दूसरा ब्रॉन्ज था, इससे पहले महिला वर्ग में विनेश फोगाट ने भी ब्रॉन्ज जीता था।

रेपचेज राउंड के ब्रॉन्ज मैडल मैच में अपने सिर पर पट्टी बांधकर उतरे बजरंग पुनिया ने प्योर्टाे रिको के सेबेस्टियन रिवेरा के खिलाफ शानदार शुरुआत की। रिवेरा पैन-अमेरिकन चैंपियनशिप के सिल्वर मैडलिस्ट रह चुके हैं। मैच के आखिरी मिनट तक बजरंग 8-9 से पीछे चल रहे थे। लेकिन टोक्यो 2020 मैडलिस्ट बजरंग ने हार नहीं मानी और अंतिम 20 सेकेंड में दो अंकों के टेकडाउन से सेबस्टियन रिवेरा को चित कर 10-9 से यह मुकाबला अपने नाम किया।

T20 World Cup 2022 में नए कलेवर में दिखेगी टीम इंडिया, नई जर्सी होगी लॉन्च

बजरंग का चैंपियनशिप में चौथा पदक

बजरंग पुनिया का World Championship में यह चौथा पदक था। पुनिया इससे पहले साल 2018 में सिल्वर और 2013 और 2019 में सिल्वर मैडल अपने नाम कर चुके हैं। बजरंग और विनेश के अतिरिक्त अन्य भारतीय पहलवानों ने World Wrestling Championships 2022 में बेहद निराश किया। हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में मैडल जीतने वाले भारतीय पहलवान बेलग्रेड चैंपियनशिप में शुरूआती दौर में ही हार कर बाहर हो गए।

ऐसा रहा चैंपियनशिप में बजरंग का सफर

इससे पहले बजरंग पुनिया ने अंडर -23 विश्व चैंपियनशिप के सिल्वर मैडलिस्ट वाजेन तेवन्यान के खिलाफ 4-1 से पिछड़ने के बाद अपना रेपेचेज राउंड जीता था। बजरंग को चैंपियनशिप के क्वार्टर-फाइनल में पूर्व पैन-अमेरिकन चैंपियन जॉन डायकोमिहालिस से हार का सामना करना पड़ा था। बाद में डायकोमिहालिस के फाइनल में पहुंचने के बाद बजरंग पुनिया ने रेपेचेज राउंड में प्रवेश किया।

Davis Cup: नार्वे ने दी भारत को 3-1 से शिकस्त, प्रजनेश-रामकुमार हारे, सुमित नांगल जीते

30 सदस्यीय दल गया था बेलग्रेड

भारत ने World Wrestling Championships 2022 के लिए 30 सदस्यीय मजबूत टीम को बेलग्रेड भेजा था। ग्रीको-रोमन कुश्ती, के साथ-साथ पुरुषों और महिलाओं की फ्रीस्टाइल की प्रतियोगिता के लिए भारत ने 10-10 पहलवान भेजे थे। तीन बार के राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन विनेश फोगाट ने महिलाओं के 53 किग्रा में कांस्य पदक जीता। लेकिन टोक्यो 2020 के सिल्वर मैडलिस्ट रवि कुमार दहिया पुरुषों के 57 किग्रा वर्ग में पदक जीतने में असफल रहे।

2021 में भी जीते थे दो पदक

भारत ने विश्व चैंपियनशिप के पिछले संस्करण में भी दो पदक जीते थे, जो टोक्यो ओलंपिक के बाद आयोजित की गई थी। अंशु मलिक ने महिलाओं के 57 किग्रा में सिल्वरए जबकि सरिता मोर ने 59 किग्रा में ब्रॉन्ज मैडल जीता था

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version