Tokyo Olympics पर गहराया Corona के डेल्टा वैरिएंट का साया

700
Advertisement

Corona के डेल्टा वैरिएंट से प्रभावित देशों पर लागू होंगे कठोर नियम 

जापान सरकार और आईओसी नियम लागू करने में जुटे

नई दिल्ली। Corona के डेल्टा वैरिएंट से प्रभावित देशों के खिलाड़ियों को टोक्यो ओलंपिक्स में ज्यादा परेशानी उठानी पड़ सकती है। दरअसल, कोरोना के इस घातक वैरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए जापान सरकार ने नियम-कायदे और कड़े कर दिए हैं। नए नियम उन सभी देशों पर लागू होंगे, जहां कोरोना का यह नया वैरिएंट फैल रहा है। ऐसे देशों से आने वाले खिलाड़ियों को अप्रभावित देशों से आने वाले खिलाड़ियों से मिलने पर कुछ पाबंदियां होंगी। जापान सरकार ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है।

ICC ODI Rankings: टॉप पांच में पहुंची मिताली राज 

दरअसल, Corona का डेल्टा वैरिएंट दुनियाभर के लिए नई परेशानी बन कर उभरा है। यह उन देशों में भी पैर पसार रहा है, जिन देशों ने कोरोना पर नियंत्रण का दावा किया था और पाबंदियों में ढील देना शुरू कर दिया था। टोक्यो ओलंपिक्स 23 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में यह तय किया गया है कि डेल्टा वैरिएंट से प्रभावित देशों के खिलाड़ियों की टोक्यो रवानगी से पहले पांच दिन तक लगातार कोरोना जांच की जाएगी। इतना ही नहीं टोक्यो पहुंचने के तीन दिन बाद तक उन्हें आइसोलेशन में रहना होगा।

ICC: यूएई और ओमान में होगा T20 World Cup 2021

नियमों पर माथापच्ची जारी

Corona संक्रमण पर रोक लगाने के लिए जापान में नियम कायदों पर माथापच्ची चल रही है। सरकार आईओसी के साथ मिलकर नए नियमों पर काम कर रही है। दरअसल, डर इस कारण है कि डेल्टा वैरिएंट को कोरोना के बाकी प्रारूपों से ज्यादा घातक माना जा रहा है। इसका प्रसार काफी तेजी से होता है। लिहाजा पूरी कोशिश इस बात की है कि टोक्यो ओलंपिक्स के दौरान खिलाड़ियों और स्टाॅफ को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके।

Cricket : गुलाबी नगरी Cricket League का आगाज 4 जुलाई से

युगांडा का सदस्य मिला था Corona संक्रमित

टोक्यो में ओलंपिक दलों के पहुंचने का सिलसिला चल रहा है। गत 19 जून को यूगांडा का दल टोक्यो पहुंचा था। जांच में एक सदस्य कोरोना संक्रमित पाया गया। इस सूचना के सामने आने के साथ ही हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट्स पर जांच कड़ी कर दी गईं। यह कारण है कि अब सरकार के स्तर पर यह तय किया गया है कि ओलंपिक्स के दौरान खिलाड़ियों को कड़ी जांच का सामना करना होगा। खासकर उन देशों से आने वालों को जहां Corona का डेल्टा वैरिएंट तेजी से फैल रहा है।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply