Home sports Tennis Australian Open के मिश्रित युगल के दूसरे दौर में पहुंची सानिया मिर्जा...

Australian Open के मिश्रित युगल के दूसरे दौर में पहुंची सानिया मिर्जा और राजीव राम की जोड़ी

0

नई दिल्ली। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और राजीव राम की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) के मिश्रित युगल के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। सानिया ने अमेरिका के अपने जोड़ीदार राजीव राम के साथ मिलकर को सर्बिया के निकोला काचिच और एलेक्जेंद्रा क्रूनिक की जोड़ी को शिकस्त दी। सानिया इससे पहले 19 जनवरी को यूक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ महिला युगल में हार गई थीं।

ICC Men’s Test Team of the Year में इन 3 भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह

69 मिनट तक चला मुकाबला

Australian Open में सानिया और राजीव ने काचिच और क्रूनिक की जोड़ी को सीधे सेटों में मात दी। 69 मिनट तक चले इस मुकाबले को दोनों 6-3 7-6(3) से अपने नाम किया। राम इस मिश्रित युगल में डिफेंडिंग चैंपियन हैं। उन्होंने पिछले साल चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजीकोवा के साथ मिलकर खिताब पर कब्जा किया था।

ICC Mens ODI Team of the Year में कोई भारतीय नहीं, विराट से आगे निकले बाबर

सानिया कर चुकी है संन्यास का ऐलान

सानिया मिर्जा ने युगल में किचेनोक के साथ मिली शिकस्त के बाद टेनिस से संन्यास का ऐलान किया था। वे 2022 सीजन के बाद पेशेवर टेनिस में नहीं दिखेंगी। सानिया युगल स्पर्धा में तीन बार ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं। उन्होंने 2015 में विंबलडन और यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद अगले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीत हासिल की थी। सानिया मिश्रित युगल में ऑस्ट्रेलियन ओपन (2009), फ्रेंच ओपन (2012) और यूएस ओपन (2014) जीत चुकी हैं।

Legends League Cricket आज से, शुरुआती मैंचों में नहीं खेलेंगे वीरेंद्र सहवाग, जानिए वजह

मिश्रित युगल में बोपन्ना और दारिजा जुराक की जोड़ी का मैच 22 जनवरी को

वहीं राजीव राम ने युगल स्पर्धा में ऑस्ट्रेलियन ओपन (2020), यूएस ओपन (2021) जीत चुके हैं। वहीं, मिश्रित युगल में दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन (2019, 2021) जीतने में सफल रहे हैं। सानिया के अलावा भारत के रोहन बोपन्ना अभी टूर्नामेंट में बने हुए हैं। मिश्रित युगल में बोपन्ना अपने अभियान की शुरुआत 22 जनवरी को क्रोएशिया की दारिजा जुराक के साथ करेंगे। उनका मुकाबला यूक्रेन की ल्यूडमिला किचेनोक और आंद्रे ग्लूबेव की जोड़ी से होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version