Home sports Tennis US Open 2022: खिलाड़ियों पर यहां बरसेगा पैसा, साल का सबसे कमाई...

US Open 2022: खिलाड़ियों पर यहां बरसेगा पैसा, साल का सबसे कमाई वाला ग्रैंडस्लैम

0
US Open 2022 Latest Updates Prize Money 6 crore Dollar, highest grossing Grand Slam of the year

नई दिल्ली। US Open 2022 : साल के आखिरी ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन 2022 (US Open 2022) में खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसने वाला है। आयोजकों ने इस प्रतिष्ठित ग्रैंडस्लैम की पुरस्कार राशि घोषित कर दी है। इस वर्ष टूर्नामेंट में करीब 6 करोड़ डॉलर (4.80 रुपए) बतौर पुरस्कार राशि बांटे जाने वाले हैं, जो साल के बाकी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट्स से ज्यादा हैं। एकल विजेता को करीब 20 करोड़ रुपए मिलेंगे।

Asia Cup 2022 : ये हो सकती है पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग XI, पंत-कार्तिक में पेंच

यूएस टेनिस एसोसिएशन (US Tennis Association) की ओर से गुरुवार को बताया गया कि मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने पर महिला और पुरुष खिलाड़ी को 80 हजार डॉलर (63.93 लाख रुपये) मिलेंगे। दूसरे दौर में प्रवेश करने पर एक लाख 21 हजार डॉलर (96.69 लाख रुपये) मिलेंगे। US Open 2022 में खिलाड़ियों को वर्ष के चारों ग्रैंडस्लैम से ज्यादा पुरस्कार राशि दी जाएगी।

Neeraj Chopra पूरे सीजन के लिए बाहर, फिट होने पर ही करेंगे मैदान पर वापसी

Corona से पहले 2019 में हुए US Open 2022 के विजेता को 39 लाख डॉलर (31 करोड़ रुपये) मिले थे। वहीं, पहले दौर में हारने वाले को 58 हजार डॉलर और दूसरे दौर में हारने वाले को एक लाख डॉलर दिए गए थे।

Team India ने तोड़ा पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज का ये रिकॉर्ड

US Open 2022 में उपविजेता को 13 लाख डॉलर (10.38 करोड़ रुपए) पुरस्कार राशि के तौर पर मिलेंगे। जो खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएंगे, उन्हें चार लाख 45 हजार डॉलर (3.55 करोड़ रुपये) और सेमीफाइनल खेलने वाले खिलाड़ियों को सात लाख पांच हजार डॉलर (5.63 करोड़ रुपये) प्रदान किए जाएंगे।

World U20 Wrestling Championships: अंतिम ने दिलाया गोल्ड, सोनम मलिक को सिल्वर

इसके अलावा युगल मुकाबलों के विजेता को छह लाख 88 हजार डॉलर (5.49 करोड़ रुपये) प्रदान किए जाएंगे। पिछले टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि 5.75 करोड़ डॉलर (4.51 अरब रुपये) थी। जो US Open 2022 में बढ़ाकर छह करोड़ डॉलर से अधिक कर दी गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version