Home sports Tennis French Open 2021: सिंगल के बाद डबल्स का खिताब भी बारबोरा क्रेजसिकोवा...

French Open 2021: सिंगल के बाद डबल्स का खिताब भी बारबोरा क्रेजसिकोवा के नाम

0
French Open 2021 After singles, Barbora Krejcikova also won doubles title create history

पेरिस। French Open 2021 में अपना पहला एकल ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के एक दिन बाद बारबोरा क्रेजसिकोवा ने रविवार को युगल स्पर्धा की ट्रॉफी भी अपने नाम की। इसी के साथ वह 2000 में मैरी पीयर्स के बाद रोलां गैरां में एकल और युगल खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गईं।

चेक गणराज्य की क्रेजसिकोवा ने हमवतन कैटरीना सिनियाकोवा के साथ मिलकर French Open 2021 के महिला युगल फाइनल में पोलैंड की इगा स्वियातेक और अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स की जोड़ी को आसानी से 6-4 6-2 से शिकस्त दी।

सेरेना के पांच साल बाद बारबोरा 

यह बारबोरा और सिनिकोवा का एक साथ तीसरा युगल खिताब है। उन्होंने 2018 में भी यह ट्रॉफी जीतने के बाद उसी साल विंबलडन का खिताब भी जीता था। वहीं सेरेना विलियम्स (2016, विंबलडन) के बाद किसी ग्रैंड स्लैम में डबल खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी हैं।

French Open 2021: लाल बजरी पर जीत के साथ Novak Djokovic ने रचा इतिहास

दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी 

बारबोरा French Open 2021 के खिताब के साथ ही युगल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बन गई। सोमवार को जारी होने वाली ताजा डब्ल्यूटीए रैंकिंग में वह आधिकारिक तौर पर शीर्ष पर पहुंच जाएंगी। एकल में भी कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ 15वीं रैंकिंग पर पहुंच जाएंगी।

फ्रेंच ओपन में क्लीन स्वीप करने वाली खिलाड़ी 

खिलाड़ी                                देश     वर्ष 
बिली जीन किंग                  अमेरिका   1972
मारगेर्ट कोर्ट                    ऑस्ट्रेलिया   1964, 73
क्रिस इर्वट                        अमेरिका   1974, 75
वर्जीनिया रुजिसी               रोमानिया    1978
मार्टिना नवरातिलोवा           अमेरिका    1982, 84
मैरी पियर्स                          फ्रांस       2000
बारबोरा क्रेजसिकोवा     चेक गणराज्य      2021

पुरुष युगल: निकोल्स-पियरे की जोड़ी बनी विजेता

फ्रांस के निकोलस माहूत और पियरे ह्यूज की जोड़ी ने दूसरी बार पुरुष युगल का खिताब जीता। माहूत और हरबर्ट ने कजाखस्तान के अलेक्सांद्र बुबलिक और आंद्रे गोलुबेव की जोड़ी को तीन सेट के मुकाबले में 4-6, 7-6, 6-4 से हराया। यह उनका एक साथ पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version