Home sports Paris Paralympics 2024 का शानदार आगाज, तिरंगे के साथ उतरा भारतीय दल,...

Paris Paralympics 2024 का शानदार आगाज, तिरंगे के साथ उतरा भारतीय दल, पदकों की दौड़ आज से

0
Paris Paralympics 2024, Opening Ceremony, Indian contingent with tricolor, full schedule, Live update

पेरिस। Paris Paralympics 2024 का शानदार आगाज हो गया है। दुनियाभर के 167 देशों के खिलाड़ियों की शानदार परेड के साथ ही आज से पदकों की दौड़ भी शुरू हो जाएगी। भारत का 179 सदस्यीय दल इन खेलों में भाग ले रहा है। खेलों के इतिहास में उद्घाटन समारोह पहली बार स्टेडियम से बाहर चौंप्स एलिसीस और प्लेस डे ला कोंकोर्ड में आयोजित हुआ। भारतीय भालाफेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल (एफ 64) और शॉटपुट खिलाड़ी भाग्यश्री जाधव ( एफ34) संयुक्त ध्वजवाहक रहे।

भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने बताया कि 29 अगस्त को स्पर्धाओं के कारण 32 खिलाड़ियों ने उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लिया। 167 देशों की परेड में भारतीय दल के 106 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इनमें 52 खिलाड़ी और 54 अधिकारी शामिल रहे। पेरिस पैरालंपिक में चार हजार से अधिक पैरा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। यह सभी खिलाड़ी 11 दिनों तक 22 खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Paris Paralympics 2024 की शुरूआत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ’140 करोड़ भारतीय पेरिस पैरालंपिक में शामिल होने वाले भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं देते हैं। प्रत्येक एथलीट का साहस और दृढ़ संकल्प पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हर कोई उनकी सफलता के लिए प्रयासरत है।’

Women’s T20 World Cup 2024 में कप्तान हरमनप्रीत बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड

भारतीय दल में कुल 179 सदस्य

भारत का 179 सदस्यीय दल पेरिस पैरालंपिक खेलों के लिए पहुंचा है। जिसमें 84 खिलाड़ी और 95 अधिकारी हैं। इनमें खिलाड़ियों के निजी कोच और सहायक भी शामिल हैं। 95 अधिकारियों में से 77 टीम अधिकारी, नौ दल के चिकित्सा अधिकारी और नौ अन्य दल अधिकारी शामिल हैं।

ICC Chairman: जय शाह होंगे आईसीसी के नए बॉस, निर्विरोध हुआ निर्वाचन

टोक्यो का रिकॉर्ड तोड़ना चाहेगा भारत

भारत ने 2021 में टोक्यो पैरालंपिक में पांच स्वर्ण सहित रिकॉर्ड 19 पदक जीते थे और वह मेडल रैंकिंग में 24वें स्थान पर रहा था। इसके तीन साल बाद Paris Paralympics 2024 में भारत का लक्ष्य स्वर्ण पदकों की संख्या दोहरे अंक में पहुंचाने और कुल 25 से अधिक पदक जीतना है। भारत इस बार 12 खेलों में भाग ले रहा है, जबकि टोक्यो में 54 सदस्यीय टीम ने नौ खेलों में भाग लिया था।

Exit mobile version