kabaddi : बीच कबड्डी में राजस्थान पुरुष टीम बनी उपविजेता, आंध्र चैंपियन

1295
Advertisement

जयपुर। kabaddi : आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में 4 से 8 जून तक आयोजित 12वीं बीच कबड्डी प्रतियोगिता में राजस्थान पुरुष कबड्डी टीम उपविजेता रही। राजस्थान कबड्डी संघ के अध्यक्ष तेजस्वी सिंह गहलोत ने बताया कि राजस्थान टीम ने अपने पहले मैच में पश्चिम बंगाल को 50-25 के अंतर से हराकर धमाकेदार शुरुआत की। दूसरे मुकाबले में राजस्थान टीम ने गोवा को 40-36 के अंतर से हराया।

Colvin Shield : गंगानगर में धौलपुर-पाली का परचम, जयपुर में नागौर-चूरू जीते

क्वार्टर फाइनल में राजस्थान टीम ने दिल्ली को 50-39 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मैच में राजस्थान टीम ने हरियाणा की टीम को 37-34 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। फाइनल मैच मेजबान आंध्र प्रदेश और राजस्थान के मध्य खेला गया। जिसमें राजस्थान टीम ने अपना उत्कट प्रदर्शन किया लेकिन 42-32 अंतर से हार कर प्रतियोगिता में उपविजेता रही।

आबू पर्वत में आवासीय खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का समापन कल

इस अवसर पर राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष व राजस्थान kabaddi संघ अध्यक्ष तेजस्वी सिंह गहलोत ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

राजस्थान टीम-अनुज, जय भगवान, विजेंद्र, टीम महेंद्र, राजीव, जितेंद्र।
कोच – सोहनलाल, मैनेजर- कैलाश सैनी।

Share this…