Home sports FIFA 2022 FIFA World Cup 2022: आज तीसरे स्थान की जंग, मोरक्को और क्रोएशिया...

FIFA World Cup 2022: आज तीसरे स्थान की जंग, मोरक्को और क्रोएशिया का आमना-सामना

0
FIFA World Cup 2022 Morocco vs Croatia live 3rd place prediction

दोहा। FIFA World Cup 2022 अब अपने आखिरी मुकाबले पर आ पहुंचा है। पिछले साल की चैंपियन फ्रांस एक बार फिर से फाइनल में पहुंच चुकी हैं, वहीं महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना भी उन्हें टक्कर देने के लिए तैयार है। वहीं फाइनल के अलावा इस वर्ल्ड कप में तीसरे नंबर पर कौनसी टीम रहेगी ये देखना भी खास रहेगा। टेबल में तीसरी बेस्ट टीम बनने के लिए आज मोरक्को के सामने क्रोएशिया की टीम होगी।

मोरक्को के लिए आज इतिहास रचने को मौका

मोरक्को और क्रोएशिया के बीच आज रात जब यहां तीसरे स्थान का मैच खेला जाएगा तो दोनों टीमें अपनी जी जान लगाने के लिए खुद को प्रेरित करेंगी क्योंकि उन्हें पता है कि अब ताज उनके सिर नहीं सजेगा। मोरक्को के कोच वालिद रेगरागुई ने कहा कि निराशा तो होती है कि आपने अभी सेमीफाइनल मैच गंवाया है और फिर दो दिन बाद आपको मैच खेलना है। FIFA World Cup 2022 में मोरक्को सेमीफाइनल में पहुंचकर पहले ही इतिहास रच चुका है। वह विश्वकप के अंतिम चार में जगह बनाने वाला पहला अफ्रीकी देश है। जहां तक क्रोएशिया की बात है तो वह पिछली बार का उपविजेता है।

FIFA World Cup 2022: मेसी-एम्बाप्पे या कोई तीसरा, इस बार उलझ गए गोल्डन बूट के समीकरण

मोरक्को को हल्के में नहीं लेगा क्रोएशिया

विश्व कप इतिहास में तीसरे स्थान के लिए पिछले 19 मुकाबलों में से कोई भी मैच पेनल्टी पर नहीं गया है। इस दौरान सिर्फ एक बार 1986 में फ्रांस और बेल्जियम के बीच एक्स्ट्रा टाइम में मैच खेला गया। क्रोएशिया की टीम विश्व कप में दूसरी बार तीसरे स्थान के लिए खेलेगी। इससे पहले 1998 में उसने नीदरलैंड्स को 2-1 से हराया था। उधर, मोरक्को की टीम फीफा वर्ल्ड कप में पहली बार तीसरे स्थान के लिए खेलेगी। वह अफ्रीका की पहली टीम है, जो FIFA World Cup 2022 के सेमीफाइनल में पहुंची थी। इससे पहले कोई भी अफ्रीकन टीम वर्ल्ड कप में क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं जा पाई थी। इस तरह वर्ल्ड कप में इतिहास रच चुकी मोरक्को की टीम के पास अपने स्वर्णिम अभियान को और आगे ले जाने का मौका रहेगा।

FIFA WC 2022: क्या ये संयोग दिलाएंगे मेसी को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, जानिए सब कुछ

मोरक्को को फ्रांस ने, क्रोएशिया को अर्जेंटीना ने हराया था

मोरक्को सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली अरब देशों की पहली टीम बनने के बाद फ्रांस से 2-0 से हार गई थी। जहां तक क्रोएशियाई टीम की बात है तो वह इस मैच को भी महत्वपूर्ण मानकर चल रही है। FIFA World Cup 2022 में क्रोएशिया सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से 3-0 से पराजित हो गया था। उसके खिलाड़ी हालांकि इस हार की बजाय लगातार दूसरे विश्वकप में पदक हासिल करने को लेकर बात कर रहे हैं। क्रोएशिया के फारवर्ड लेडी क्रामरिच इसे अपने देश के फुटबॉल नायकों में अमर बनने के रूप में देख रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version