Home sports FIFA 2022 FIFA World Cup 2022: मेसी-एम्बाप्पे या कोई तीसरा, इस बार उलझ गए...

FIFA World Cup 2022: मेसी-एम्बाप्पे या कोई तीसरा, इस बार उलझ गए गोल्डन बूट के समीकरण

0
FIFA World Cup 2022 final France vs Argentina Golden boot messi mbappe

दोहा। FIFA World Cup 2022 का खिताब किस टीम के नाम होगा, इसका फैसला 18 दिसंबर की रात को हो जाएगा। अर्जेंटीना और फ्रांस में से कोई एक टीम ट्रॉफी उठाएगी। फीफा वर्ल्ड कप 2022 ट्रॉफी के अलावा किसके नाम गोल्डन बूट होगा, इसका फैसला भी 18 दिसंबर की रात को ही होगा। फिलहाल गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं फ्रांस के कायलिन एमबाप्पे और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी। दोनों के खाते में फिलहाल पांच-पांच गोल हैं और ये दोनों फिलहाल गोल्डन बूट के सबसे बड़े दावेदार नजर आ रहे हैं। वहीं इन दोनों के बाद फ्रांस के ओलाइवर गिरोड और अर्जेंटीना के जुलियन एल्वारेज के खाते में चार-चार गोल हैं। इन चारों में से गोल्डन बूट फिलहाल किसी के खाते में भी जा सकता है।

FIFA WC 2022: क्या ये संयोग दिलाएंगे मेसी को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, जानिए सब कुछ

अगर गोल रहे बराबर तो क्या होगा?

अगर दो खिलाडिय़ों ने बराबर गोल दागे हैं, तो फैसला इस बात पर होता है कि किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा आउटफील्ड गोल किए हैं और सबसे कम पेनल्टी गोल किए हैं। जैसे मौजूदा स्थिति में मेस्सी के खाते में तीन पेनल्टी गोल हैं, वहीं एमबाप्पे ने पांचों गोल आउटफील्ड गोल किए हैं। अगर दोनों बराबरी पर रहते हैं, तो फिलहाल एमबाप्पे को यह अवॉर्ड दिया जाएगा। FIFA World Cup गोल्डन बूट अवॉर्ड की शुरुआत 1982 में हुई थी। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी को यह अवॉर्ड दिया जाता है।

FIFA World Cup 2022: हार के बाद मोरक्को फैंस का बवाल, फ्रांस-बेल्जियम में दंगे, एक की मौत

पेनल्टी-आउटफील्ड भी बराबर रहे तो असिस्ट पर होगा फैसला

वहीं अगर पेनल्टी और आउटफील्ड गोल भी बराबरी पर छूटते हैं, तो ऐसे मामले में यह देखा जाता है कि किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा गोल असिस्ट किए हैं। इस मामले में फायदा मेसी को होता दिख रहा है। मेसी के तीन असिस्ट है जबकि एमबाप्पे का एक भी असिस्ट नहीं है। ऐसे में गोल्डन बूट मेसी का हो जाएगा। FIFA World Cup 2022 में फ्रांस के स्टार फॉरवर्ड किलियन एम्बाप्पे ने अब तक इस सीजन में 5 गोल दागे हैं। वह सबसे ज्यादा गोल के मामले में लियोनेल मेसी के साथ बराबरी पर काबिज हैं। अब दोनों ही प्लेयर्स के पास एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए फाइनल में आखिरी मौका रहेगा।

IND vs BAN: आज ही कस जाएगा शिकंजा, मैच का पांचवा दिन नहीं देखेगा बांग्लादेश

गिरोड और अल्वारेज ने फाइनल में गोल दागे तो मुकाबला कांटे का

एम्बाप्पे और मेसी के बाद संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर भी अर्जेंटीना और फ्रांस के ही एक-एक खिलाड़ी काबिज हैं। यह प्लेयर फ्रांस के गिरोड और अर्जेंटीना के जूलियन अल्वारेज हैं। FIFA World Cup 2022 में दोनों ने बराबर 4-4 गोल दागे हैं। ऐसा भी हो सकता है कि फाइनल मैच में इन दोनों में से ही कोई एक दो या उससे ज्यादा गोल दाग दे और सभी को पीछे छोडक़र गोल्डन बूट पर कब्जा जमा सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version