Home Athletics Neeraj Chopra ने उसैन बोल्ट को पीछे छोड़ा, हासिल की ये उपलब्धि

Neeraj Chopra ने उसैन बोल्ट को पीछे छोड़ा, हासिल की ये उपलब्धि

0
Olympic CHampion Neeraj Chopra displace Usain Bolt, become most visible Athlete

नई दिल्ली। Neeraj Chopra: भारत के गोल्डन ब्वॉय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने एथलेटिक्स की दुनिया में पूर्व ओलंपिक चैंपियन धावक उसैन बोल्ट को पीछे छोड़ दिया है। इस तरह नीरज ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की है। दरअसल, साल 2022 में नीरज ऐसे टॉप एथलीट बने हैं, जिन पर अलग-अलग प्रचार माध्यमों में सबसे ज्यादा आर्टिकल लिखे गए हैं। इस मामले में नीरज ने बोल्ट को भी पीछे छोड़ दिया है।

National Open Athletics Championships 2022: ज्योति याराजी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली एथलीट

विश्व एथलेटिक्स संघ के आंकड़ों के अनुसार इस साल टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मैडलिस्ट Neeraj Chopra पर कुल 812 आर्टिकल लिखे गए हैं। जो कि संघ की सूची में सबसे ज्यादा हैं। दूसरे स्थान पर जमैका के स्प्रिंटर एलेन थॉम्पसन-हेराह 751 आर्टिकल के साथ हैं। 100 मीटर स्प्रिंट के विश्व चैंपियन शेली-एन फ्रेजर पर 698 आर्टिकल लिखे गए और वह तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, 200 मीटर की चौंपियन शेरिका जैक्सन 679 आर्टिकल के साथ चौथे स्थान पर रहीं।

Neeraj Chopra नहीं खेलेंगे नेशनल गेम्स 2022, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह

8 साल बाद पहले पायदान से चूके बोल्ट

आठ ओलंपिक गोल्ड मैडल विनर उसैन बोल्ट (Usain Bolt) 8 साल बाद इस सूची में पहले स्थान पर नहीं हैं। इस साल बोल्ट पर 574 आर्टिकल ही लिखे गए हैं। बोल्ट ने 2017 में संन्यास ले लिया था, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमीं नहीं आई है। बोल्ट के नाम 100 मीटर और 200 मीटर स्प्रिंट में वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। वह 11 बार के विश्व चैंपियन हैं।

Neeraj Chopra ने जीता डायमंड लीग फाइनल, ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय

वर्ष 2022 रहा नीरज के लिए खास

Neeraj Chopra के लिए यह साल शानदार रहा है। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के बाद इस साल वर्ल्ड चौंपियनशिप में हिस्सा लिया और रजत पदक अपने नाम किया था। इसके बाद वह कॉमनवेल्थ गेम्स में नहीं खेले थे। हालांकि, डायमंड लीग से उन्होंने वापसी की और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए। नीरज फिलहाल अगले सीजन और एशियन गेम्स की तैयारी में जुटे हुए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version