Home sports FIFA 2022 FIFA WC 2022: पोलैंड को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचना चाहेगा फ्रांस,...

FIFA WC 2022: पोलैंड को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचना चाहेगा फ्रांस, इंग्लैंड के सामने सेनेगल की चुनौती

0
FIFA WC 2022 Match Prediction France Vs Poland, England Vs Senegal full schedule

दोहा। FIFA WC 2022 में नॉकआउट राउंड में आज दो अहम मुकाबले खेले जाने हैं। पहले मैच में फ्रांस और पोलैंड आमने-सामने होंगी। भारतीय समयानुसार यह मैच रात साढ़े आठ बजे से शुरू होगा। वहीं, दूसरे मैच में इंग्लैंड की टीम सेनेगल से भिड़ेगी। यह मैच देर रात साढे़ 12 बजे से होगा। यहां जीतने वाली टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी। वहीं, हारने वाली टीमें विश्व कप से बाहर हो जाएंगी। अर्जेंटीना और नीदरलैंड पहले ही अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर चुकी हैं।

फ्रांस के सामने पोलैंड की चुनौती

राउंड ऑफ 16 में आज का पहला मैच गत विजेता फ्रांस और पोलैंड (France Vs Poland) के बीच खेला जाएगा। FIFA WC 2022 में फ्रांस के खिताबी अभियान में पोलैंड बड़ा रोडा बन सकता है। फ्रांस को आखिरी लीग मैच में ट्यूनिशया के हाथों 0-1 की शिकस्त झेलनी पड़ी थी। ऐसे में उसे सतर्क रहना होगा क्योंकि नॉकआउट में हार घर वापसी तय कर देगी। दो बार की चैंपियन टीम फ्रांस 2014 के बाद लगातार तीसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी। वहीं, 1982 के बाद पोलैंड भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का प्रयास करेगा।

Argentina vs Australia: अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में, ऑस्ट्रेलिया को मात, 1000वें मैच में मेसी का गोल

लेवनडोस्की और एम्बापे होंगे की-फैक्टर

FIFA WC 2022 के तीसरे नॉकआउट मुकाबले में पोलैंड की तरफ से कप्तान लेवनडॉस्की और फ्रांस की तरफ से कीलियन एम्बापे की फैक्टर रहेंगे। इसके अलावा फ्रांस को अपने स्टार खिलाड़ियों ओलिवर गिरोड और एड्रियन रेबियोट से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। एम्बापे ने तीन मैचों में तीन गोल किए हैं तो अन्य फॉरवर्ड गिरोड ने दो मैचों में दो गोल दागे हैं। मिडफील्डर रेबियोट ने तीन मैचों में एक गोल किया है।

वहीं पोलैंड को अगर क्वार्टर फाइनल में पहुंचना है तो उनके कप्तान और फॉरवर्ड रॉबर्ट लेवांडोवस्की को चलना होगा। वह तीन मैचों में सिर्फ एक गोल कर पाए जबकि एक खिलाड़ी के गोल करने में मदद की है। पोलैंड की इस विश्वकप में अधिक डिफेंसिव रणनीति के साथ खेलने की आलोचना हुई है। लेवांडोवस्की के अलावा मिडफील्डर पियोतर जिलिंस्की से भी अच्छे प्रदर्शन की आस रहेगी। उन्होंने तीन मैचों में एक गोल किया है।

Netherlands vs USA: नीदरलैंड क्वार्टर फाइनल में, पहले नॉकआउट मैच में यूएसए को 3-1 से हराया

आमने-सामने रिकॉर्ड

– 1982 के विश्वकप में ये दोनों टीमें पहली बार आपस में भिड़ी थीं। इसमें पोलैंड ने फ्रांस को 3-2 से हराया था।

– दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 16 मैच हुए हैं। इनमें से आठ मैच फ्रांस ने जीते हैं।

– जबकि तीन मैच में पोलैंड को जीत मिली है। वहीं, पांच मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।

FIFA World Cup 2022: स्विटजरलैंड प्री क्वार्टर फाइनल में, सर्बिया को 3-2 से हराया

FIFA WC 2022: इंग्लैंड के सामने सेनेगल की चुनौती

राउंड ऑफ 16 में आज का दूसरा मैच इंग्लैंड और सेनेगल (England Vs Senegal) के बीच खेला जाना है। इंग्लैंड की टीम लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाना चाहेगी। इससे पहले यह टीम एक बार ऐसा कर चुकी है। 2002 के बाद 2006 में भी इंग्लैंड क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहा था।

इंग्लैंड की टीम इस मैच में फेवरेट मानी जा रही है, लेकिन सेनेगल मजबूत प्रतिद्वंद्वी साबित हो सकती है। इंग्लैंड की टीम में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है, लेकिन सेनेगल ने FIFA WC 2022 के लीग चरण में अच्छा प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड ने अपने पिछले पांच में से दो मैच जीते हैं। दो ड्रॉ रहे हैं और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, सेनेगल ने अपने पिछले पांच में से तीन मैच जीते हैं। एक में उसे हार मिली है और एक मैच ड्रॉ रहा है। ये दोनों टीमें पहली बार आपस में भिड़ रही हैं।

FIFA World Cup 2022: आज से नॉकआउट का रोमांच, उलटफेर से बचना चाहेंगे अर्जेंटीना और नीदरलैंड

इंग्लैंड को रैसफोर्ड, सेनेगल को कलिदोऊ और सार से उम्मीदें

इंग्लैंड को FIFA WC 2022 के अपने पहले नॉकआउट मुकाबले में सबसे ज्यादा उम्मीदें मार्कस रैशफोर्ड से होंगी। रैशफोर्ड अभी तक टीम के लिए 3 गोल कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 9 गोल अटैम्प्ट किए हैं, जो टीम में सबसे ज्यादा हैं। ऐसे में कह सकते हैं कि यह खिलाड़ी जबर्दस्त फॉर्म में है। वहीं, हैरी केन से भी टीम को लीग मैचों की तरह ही बेहतरीन खेल की उम्मीद होगी।

वहीं दूसरी तरफ सेनेगल की टीम किसी एक खिलाड़ी के भरोसे नहीं है। अब तक एक टीम के रूप में सेनेगल का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है, हालांकि कई मौकों पर यह टीम गोल का मौका बनाने के बाद स्कोर नहीं कर पाई है। टीम के लिए कलिदोऊ कोउलिबली ने एक गोल किया है। वहीं, इस्माइला सार ने सबसे ज्यादा सात बार गोल करने का प्रयास किया है। इन दोनों को इंग्लैंड के खिलाफ भी कमाल करना होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version