Home sports FIFA 2022 England vs Wales: इंग्लैंड ने कटाया प्री क्वार्टर फाइनल का टिकट, वेल्स...

England vs Wales: इंग्लैंड ने कटाया प्री क्वार्टर फाइनल का टिकट, वेल्स को 3-0 से धोया

0
England vs Wales FIFA World Cup 2022 Highlights England enters in pre-quarter-final, beat Wales 3-0

दोहा। England vs Wales: इंग्लैंड फीफा वर्ल्ड कप 2022 के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। मंगलवार देर रात खेले गए England vs Wales अहम मुकाबले में इंग्लैंड ने वेल्स को 3-0 से शिकस्त देकर अंतिम 16 में जगह बनाई। इंग्लैंड की जीत के हीरो मार्कस रशफोर्ड रहे। रशफोर्ड ने टीम के लिए दो गोल (50 वां मिनट, 68 वां मिनट) किए। जबकि तीसरा गोल फिल फोडेन (51 वां मिनट) के खाते से आया। 1966 का चौंपियन इंग्लैंड लगातार दूसरी बार नॉकआउट में पहुंचा है।

पहले हॉफ में इंग्लैंड और वेल्स के बीच यह मुकाबला 0-0 से बराबर था लेकिन दूसरे हाफ में तस्वीर बदल गई। इंग्लैंड ने महज दो मिनट में 2 गोल ठोक कर वेल्स् को सकते में ला दिया। रशफोर्ड ने 50वें मिनट में फ्री किक पर शानदार गोल किया। उन्होंने रक्षक खिलाड़ियों की दीवार के ऊपर से बेहतरीन किक लगाई जिस पर गेंद लहराती हुई गोलपोस्ट में उतर गई। गोलकीपर डाइव लगाने के बाद भी गोल न बचा सके। उसके 2 ही मिनट बाद फोडेन ने बॉक्स में हैरी केन से मिले पास पर दमदार शॉट लगाकर स्कोर 2-0 कर दिया।

दो गोल से पिछड़ने के बाद वेल्स की रक्षक पंक्ति बिखरी नजर आने लगी। इसका फायदा उठाकर इंग्लैंड ने दबाव बनाना शुरू कर दिया और वेल्स के पोस्ट पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। इस दौरान इंग्लिश खिलाड़ियों ने कई अच्छे मूव भी बनाए। आखिरकार मैच के 68वें मिनट में रशफोर्ड को फिर मौका मिला और उन्होंने England vs Wales मैच में अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल भी कर दिया।

Ecuador vs Senegal: 20 साल बाद सेनेगल प्री-क्वार्टर फाइनल में, इक्वाडोर का सपना टूटा

विश्वकप फाइनल्स में इंग्लैंड का 100वां गोल

रशफोर्ड ने केल्विन फिलिप्स के पास पर मौके को भुनाया। विश्वकप फाइनल्स में यह इंग्लैंड का 100वां गोल भी रहा। England vs Wales मैच के पहले हाफ में वेल्स ने कड़ी टक्कर दी थी लेकिन दूसरे हॉफ में गेरेथ बेल के स्थानापन्न के बाद वेल्स कमजोर पड़ती चली गई जबकि इंग्लैंड का रुख और आक्रामक हो गया। इंग्लैंड की टीम उसी स्थिति में ही अंतिम-16 की रेस से बाहर हो सकती थी जबकि वेल्स उसे चार गोलों के अंतराल से हरा दे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 1958 के बाद पहली बार विश्वकप में खेल रहा वेल्स ग्रुप दौर में बाहर हो गया।

हैरी केन ने असिस्ट किए 3 गोल

हैरी केन विश्व कप में 3 गोल असिस्ट करने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड महान डेविड बेकहम के नाम था, जो उन्होंने 2022 में बनाया था। इंग्लैंड और वेल्स के बीच यह 7वीं टक्कर थी, जिसमें इंग्लैंड ने छठी जीत हासिल की। एक मैच ड्रॉ रहा था।

FIFA World Cup 2022: आज रोमांच सुपरफास्ट, एक ही समय पर होंगे दो-दो मुकाबले

ग्रुप-बी की अंक तालिका

टीमें        मैच  जीत  ड्रॉ  हार  अंक
इंग्लैंड       3    2     1   0     7
अमेरिका    3    1     2   0     5
ईरान        3    1     0   2     3
वेल्स        3     0     1   2     2

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version