Home sports FIFA 2022 Ecuador vs Senegal: 20 साल बाद सेनेगल प्री-क्वार्टर फाइनल में, इक्वाडोर का...

Ecuador vs Senegal: 20 साल बाद सेनेगल प्री-क्वार्टर फाइनल में, इक्वाडोर का सपना टूटा

0
Ecuador vs Senegal Live Updates FIFA World Cup 2022 Senegal enters in pre-quarter finals beat Ecuador

दोहा। Ecuador vs Senegal: सेनेगल 20 साल बाद फीफा विश्व कप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। फीफा विश्व कप के ग्रुप ए के मैच में सेनेगल ने इक्वाडोर को 2-1 से शिकस्त दी। Ecuador vs Senegal मुकाबले को जीतकर सेनेगल ने प्री-क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। वह 20 साल बाद ग्रुप दौर से आगे बढ़ी है। इससे पहले 2002 में सेनेगल की टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। दूसरी ओर, इक्वाडोर का प्री क्वार्टर फाइनल खेलने का सपना टूट गया। अगर वह इस मैच को ड्रॉ भी करा लेती तो अगले दौर में जगह बना लेती।

सेनेगल ने अपने स्टार खिलाड़ी सादियो माने की अनुपस्थिति में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सेनेगल को 2-1 से शिकस्त दी और प्री-क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। करो या मरो वाले मैच में सेनेगल के लिए इस्माइला सार्र और कप्तान कॉलीबली ने गोल दागे।

FIFA World Cup 2022: आज रोमांच सुपरफास्ट, एक ही समय पर होंगे दो-दो मुकाबले

पहले हाफ में ली सेनेगल ने बढ़त

Ecuador vs Senegal मैच की शुरूआत के साथ ही सेनेगल ने इक्वाडोर की पोस्ट पर ताबड़तोड़ हमले शुरू किए। इससे इक्वाडोर का डिफेंस दबाव में आ गया। शुरूआती मिनिटों में सेनेगल को मौका मिला लेकिन इद्रिस गुएये का शॉट गोलपोस्ट के पास से निकल गया। इसके बाद मैच के 42वें मिनट में सेनेगल को पेनल्टी मिली। इक्वाडोर के हिनकैपी ने इस्माइल सार्र को पेनल्टी बॉक्स में गिरा दिया। रेफरी ने पेनल्टी का इशारा किया। इस सार्र ने गोलकर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

दूसरे हाफ में चली बराबरी की होड़

पहले हाफ में 1-0 से पिछड़ने के बाद इक्वाडोर ने दूसरे हाफ में स्कोर बराबर करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। इसका फायदा भी टीम को मिला। Ecuador vs Senegal मैच के 67वें मिनट में मोइसेस कोइसेडो ने गोलकर इक्वाडोर का खाता खोला और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इक्वाडोर इस गोल का जश्न भी ठीक तरीके से नहीं मना पाया था कि 70वें मिनट में सेनेगल ने फिर पलटवार किया। कालिडोउ कॉलीबली ने शानदार गोलकर अपनी टीम को एक बार फिर 2-1 की बढ़त पर ला खड़ा किया। इसके बाद इक्वाडोर ने कई हमले सेनेगल के पोस्ट पर किए लेकिन सेनेगल की डिफेंस ने कोई मौका नहीं दिया।

Ecuador vs Senegal: दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन

इक्वाडोर: गैलिंडेज (गोलकीपर), एंजेलो प्रेसियाडो, टोरेस, हिनकेपी, एस्टुपिनन, फ्रेंको, ग्रुजो, कैइसेडो, प्लाटा, एस्ट्राडा, वेलेंसिया।

सेनेगल: एडुआर्ड मेंडी (गोलकीपर), सबली, कौलीबेली, जैकब्स, डायलो, सिस, पपी ग्यूए, नदिये, इद्रिसा ग्यूए, इस्माइला सर्र, दीया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version