CWG 2022: निकहत जरीन ने जीता भारत के लिए एक और गोल्ड, बॉक्सिंग में तीसरा स्वर्ण पदक

1007
Advertisement

बर्मिंघम। CWG 2022: विश्व चैंपियन भारत की निकहत जरीन ने कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2022) के 48.50 किलो भार वर्ग का गोल्ड मैडल जीत लिया है। निकहत ने उत्तरी आयरलैंड की कार्ली को एक तरफा मुकाबले में 5-0 के अंतर से शिकस्त दी। यह भारत की बॉक्सिंग टीम की और से जीता गया आज का तीसरा गोल्ड है। निकहत से पहले अमित पंघल और नीतू ने अपने-अपने भारवर्ग में गोल्ड मैडल जीता है।

पहले राउंड से ही निकहत ने कार्ली पर एकतरफा बढ़त बना ली थी। निकहत ने सोच-समझकर सटीक पंच लगाए और अंक बटोरे। हालांकि मैच के दौरान कार्ली ज्यादा हमलावर थीं लेकिन उनके पंच निशाने पर नहीं लग रहे थे। जबकि निकहत ने मौके पर पंच लगाकर पूरे अंक बटोरे। तीनों राउंड में निकहत को जजों ने सर्वसम्मति से पूरे अंक दिए।

CWG 2022: एथलेटिक्स में भारत की बल्ले-बल्ले, मेंस ट्रिपल जंप में गोल्ड-सिल्वर जीते, पैदल चाल-जैवलिन में ब्रॉन्ज

अमित पंघल ने जीता गोल्ड, भारत का 15वां स्वर्ण पदक

भारत के स्टार बॉक्सर अमित पंघल ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2022) में गोल्ड मैडल जीत लिया है। पुरुषों के 48-51 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में अमित पंघल ने इंग्लैंड के किआरन मैकडोनाल्ड को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी। यह भारत का 15वां गोल्ड मैडल है। कुछ मिनट पहले ही महिला बॉक्सर नीतू ने भी भारत के लिए गोल्ड जीता था।

पहले राउंड की शुरूआत के साथ ही अमित शानदार लय में दिख रहे थे। उनके पंच और फुटवर्क का इंग्ल्ैंड के बॉक्सर के पास कोई जवाब नहीं था। अमित ने एकदम सटीक पंच लगाकर अंक बटोरे। दूसरे और तीसरे राउंड में भी अमित ने बढ़त बनाई और सर्वसम्मत निर्णय से गोल्ड अपने नाम किया।

CWG 2022: महिला हॉकी में भारत ने जीता ब्रॉन्ज, पेनल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड को 2-1 से हराया

नीतू ने दिलाया बॉक्सिंग का पहला गोल्ड

CWG 2022: बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स में रविवार को 10वें दिन के मुकाबले शुरू हो गए हैं। भारत को बॉक्सिंग का पहला गोल्ड मिल गया है। नीतू ने इंग्लैंड की डेमी जेड को 5-0 से हराते हुए गोल्ड जीता है। यह गेम्स के मौजूदा सीजन में भारत का 14वां गोल्ड है। उसने मेडल टैली में मेडल्स की कुल संख्या 41 हो गई है। भारत के हिस्से 11 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज भी आए हैं।

दूसरी ओर भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। उसने हार्डलाइन मुकाबले में न्यूजीलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से हराया। यह इन गेम्स में भारत का महिला हॉकी में पहला ब्रॉन्ज है। उसने अब तक एक गोल्ड (2002) और एक सिल्वर (2006) ही जीते हैं।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply