Malaysia Masters Badminton: सेमीफाइनल हारे एचएस प्रणय, भारत की चुनौती समाप्त

371
Advertisement

कुआलालंपुर। Malaysia Masters Badminton: मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट में भारत की चुनौती आज समाप्त हो गई। एच एस प्रणय पुरूष सिंगल्स के सेमीफाइनल में हांगकांग के एनजी के लॉन्ग एंगस से हार गए। एंगस ने प्रणय को 21-17, 9-21, 17-21 से शिकस्त दी। इससे पहले शुक्रवार को प्रणय ने क्वार्टर में जापान की कांता सुनेयामा को बाहर कर दिया था। इसी के साथ टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।

एक घंटे चार मिनट तक चले मुकाबले में एच एस प्रणॅय को एंगस ने 17-21, 21-9, 21-17 से हराया। थॉमस कप टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्रणॅय ने इस साल की शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन किया है। इससे पहले प्रणॅय ने एंगस को इंडोनेशिया ओपन 2022 के राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में सीधे गेम में 21-11, 21-18 से मात दी थी।

पहले गेम में प्रणॅय ने शुरुआती खेल में 9-5 से बढ़त हासिल कर ली। उसके बाद एंगस को एक-एक अंक जुटाने में काफी संघर्ष करना पड़ा। एंगस ने स्कोर बराबर करने की काफी कोशिश की। लेकिन प्रणॅय ने 14-10 से अपनी बढ़त बरकरार रखी और इसे 21-17 से अपने नाम कर लिया।

IND vs ENG 2nd T-20: अच्छी शुरूआत के बाद लड़खड़ाई टीम इंडिया, पंत-कोहली भी लौटे

Malaysia Masters Badminton: बढ़त को कायम नहीं कर सके प्रणय

दूसरे गेम में एंगस ने प्रणॅय को कड़ी टक्कर दी। पूरे गेम में वह प्रणॅय पर हावी रहे। शुरुआती खेल में 2-2 से स्कोर की बराबरी करने के बाद एंगस ने 15-6 से बढ़त बना ली। प्रणॅय अंक हासिल करने में नाकाम रहे और एंगस ने इसे 21-9 से जीत लिया। अब नतीजे का फैसला तीसरे और निर्णायक गेम में होना था। इस गेम में भारतीय शटलर ने एंगस को कड़ी टक्कर दी। प्रणॅय ने आक्रामक शॉट की बदौलत मैच में 5-3 की बढ़त बनाई। लेकिन एंगस ने 9-9 से स्कोर की बराबरी कर ली। इसके बाद उन्होंने अपनी बढ़त को बनाए रखा और इस गेम को 21-17 से अपने नाम कर लिया।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply