Home sports Badminton Japan Open 2022: लक्ष्य सेन और साइना करेंगे भारतीय टीम की अगुवाई,...

Japan Open 2022: लक्ष्य सेन और साइना करेंगे भारतीय टीम की अगुवाई, सिंधू की खलेगी कमी

0
Japan Open 2022 Live Streaming Lakshya Sen, Saina Nehwal will lead the Indian team

टोक्यो। Japan Open 2022 : आज से शुरू हो रहे जापान ओपन 2022 में इस बार भारतीय बैडमिंटन टीम की अगुवाई ओलंपिक मैडलिस्ट साइना नेहवाल और कॉमनवेल्थ गोल्ड मैडलिस्ट लक्ष्य सेन कर रहे हैं। पीवी सिंधू टखने की चोट के कारण Japan Open 2022 में भी भाग नहीं ले रही हैं।

लक्ष्य सेन के पास Japan Open 2022 में बेहतर प्रदर्शन कर साल का अपना दूसरा बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर टाइटल जीतने का मौका होगा। लक्ष्य का ओपनिंग राउंड में लोकल फेवरेट केंटा निशिमोतो से मुकाबला होगा। अगर इसे जीते तो आगे के मैचों में लक्ष्य सेन को ऑल इंग्लैंड चैंपियन ली जी जिया, 2018 एशियाई खेलों के विजेता जोनाथन क्रिस्टी, पूर्व विश्व चैंपियन केंटो मोमोटा और हमवतन किदांबी श्रीकांत की चुनौती का सामना करना होगा। जबकि वर्ल्ड चैंपियनशिप में लक्ष्य सेन को शिकस्त देने वाले एचएस प्रणॉय जापान ओपन 2022 में भी अपने अच्छे प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे।

World Wrestling Championships 2022: विनेश फोगाट और सोनम मलिक करेंगी भारतीय दल का नेतृत्व

Japan Open 2022 में भारतीय शटलर्स के अन्य मुकाबले

– साइना नेहवाल को महिला एकल में विश्व चैंपियन अकाने यामागुची से कड़ी चुनौती मिल सकती है।
– पुरुष युगल में, विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल जोड़ी एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला भी एक्शन में होंगे।
– राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली महिला युगल में अपनी किस्मत आजमाते हुए नजर आएंगी।

Asia Cup 2022 में आज बांग्लादेश से भिड़ेगा अफगानिस्तान, जीते तो सुपर-4 में जगह पक्की

Rural Olympics की तर्ज पर जनवरी से शहरों में भी होंगे गेम्स- गहलोत

Japan Open 2022 के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम

पुरुष एकल: लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणॉय

महिला एकल: साइना नेहवाल

पुरुष युगल: कृष्ण प्रसाद गरगा/विष्णुवर्धन गौड़ पंजुला, एमआर अर्जुन/ध्रुव कपिला

महिला युगल: त्रिशा जॉली/गायत्री गोपीचंद, अश्विनी भट/शिखा गौतम

मिश्रित युगल: वेंकट गौरव प्रसाद/जूही देवांगन

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version