Home Wrestling World Wrestling Championships 2022: विनेश फोगाट और सोनम मलिक करेंगी भारतीय दल...

World Wrestling Championships 2022: विनेश फोगाट और सोनम मलिक करेंगी भारतीय दल का नेतृत्व

0
Vinesh Phogat and Sonam Malik will lead in World Wrestling Championships 2022

नई दिल्ली। World Wrestling Championships 2022: अगले महीने सर्बिया के बेलग्रेड में होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 में भारतीय महिला टीम का नेतृत्व विनेश फोगाट और सोनम मलिक करेंगी। दोनों ही रेसलर्स ने लखनऊ में आयोजित अपने-अपने ट्रायल मुकाबले जीतकर चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। World Wrestling Championships 2022 में भारत की 9 महिला रेसलर हिस्सा लेंगी।

Asia Cup 2022 में आज बांग्लादेश से भिड़ेगा अफगानिस्तान, जीते तो सुपर-4 में जगह पक्की

ट्रायल में विनेश का अंतिम से हुआ मुकाबला

इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाने वाली विनेश फोगाट को 53 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में अंडर 20 विश्व चैंपियन अंतिम पंघाल की चुनौती को ध्वस्त करना पड़ा। मई में आयोजित CWG 2022 के ट्रायल मुकाबले में भी विनेश और अंतिम ही आमने-सामने थीं। उस समय तो विनेश ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की थी लेकिन इस बार मुकाबला आसान रहा। World Wrestling Championships 2022 के ट्रायल में विनेश ने अंतिम को 7-0 से शिकस्त देकर महिला टीम में अपनी जगह पक्की की।

Rural Olympics की तर्ज पर जनवरी से शहरों में भी होंगे गेम्स- गहलोत

सोनम मलिक ने भी किया क्वालिफाई

वहीं दूसरी तरफ दो बार की कैडेट विश्व चैंपियन सोनम मलिक ने 62 किग्रा वर्ग के फाइनल में मनीषा को 2-1 से हराकर टीम में जगह बनाई। सोनम मलिक ने हाल ही में संपन्न हुई U20 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था, लेकिन अभी तक उन्होंने वैश्विक स्तर पर कोई पदक अपने नाम नहीं किया है। लिहाजा इस बार World Wrestling Championships 2022 में उनके पास पदक जीतने का मौका होगा।

Rural Olympics जानते हैं पूरा शिड्यूल, खिलाड़ियों की संख्या और आयोजन के बारे में

इन रेसलर्स ने भी किया क्वालिफाई

– विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता सरिता मोर ने ललिता को 4-0 से हराकर 57 किग्रा में अपना स्थान पक्का किया।
– मानसी अहलावत ने विश्व चैंपियनशिप की एक अन्य कांस्य पदक विजेता पूजा ढांडा को 2-0 से हराकर 59 किग्रा भार वर्ग में जगह बनाई।
– एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता सुषमा शौकीन ने 55 किग्रा इवेंट में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 के लिए क्वालिफाई किया।
– अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप की मैडलिस्ट प्रियंका (76 किग्रा) और ऋतिका (72 किग्रा) ने भी विश्व चैंपियनशिप में जगह बनाई।

National Sports Day: खेल दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, दिया खास वीडियो संदेश

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 के लिए भारतीय महिला टीम

अंकुश (50 किग्रा), विनेश फोगाट (53 किग्रा), सुषमा शौकीन (55 किग्रा), सरिता मोर (57 किग्रा), मानसी अहलावत (59 किग्रा), सोनम मलिक (62 किग्रा), शेफाली (65 किग्रा), निशा दहिया (68 किग्रा), ऋतिका (72 किग्रा) और प्रियंका (76 किग्रा)।

Rohit Sharma फिर बने टी20 इंटरनेशनल मैचों के सरताज, गुप्टिल को छोड़ा पीछे

इन्हें मिली ट्रायल से छूट

World Wrestling Championships 2022 के लिए पुरुषों का दो दिवसीय ट्रायल नई दिल्ली में चल रहा है जो आज समाप्त होगा। बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मैडल जीतने वाले बजरंग पुनिया (65 किग्रा), रवि दहिया (57 किग्रा) और दीपक पूनिया (86 किग्रा) को ट्रायल से छूट दी गई है। इसके अलावा सभी 10 भार वर्गों के लिए पुरुषों का ट्रायल होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version