Home sports Badminton Japan Open 2022 के प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचे एच एस प्रणय

Japan Open 2022 के प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचे एच एस प्रणय

0
HS Prannoy reaches pre-quarterfinals of Japan Open 2022 Saina Nehwal Kidambi Srikanth

नई दिल्ली। Japan Open 2022: भारतीय शटलर एचएस प्रणय ने जापान के ओसाका स्थित मरुजेन इंटेक ऐरिना में चल रही जापान ओपन 2022 के पुरुष एकल इवेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। पहले राउंड में प्रणय का मुकाबला हांगकांग के एंगस एनजी का लोंग से हुआ। हालांकि एनजी पहले गेम के दौरान ही चोट खा बैठे और रिटायर्ड हो गए। Japan Open 2022 में बैडमिंटन विश्व रैंकिंग में 18वें स्थान पर काबिज प्रणय का अगला मुकाबला सिंगापुर के लोह कीन यू से होगा।

जिस वक्त एंगस रिटायर्ड हर्ट हुए, उस वक्त प्रणय पहले गेम में 11-10 से आगे चल रहे थे। सात मिनट के बाद एंगस मैच आगे जारी रखने में असमर्थ दिखे। प्रणय ने हाल ही में टोक्यो में आयोजित BWF वर्ल्ड चैंपियनसिप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने दो बार के वर्ल्ड चैंपियन केंतो मोमोता और कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के गोल्ड मैडलिस्ट हमवतन लक्ष्य सेन को हराकर धमाका कर दिया था। Japan Open 2022 में भी प्रणय के अलावा भारत के कई स्टार शटलर खेलते दिखेंगे। लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत और साइना नेहवाल भी इस टूर्नामेंट में खेलते दिखेंगे। यह टूर्नामेंट 30 अगस्त से लेकर 4 सितंबर तक चलेगा।

अमलान बोरगोहेन बने सबसे तेज भारतीय, 100 मीटर रेस का नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया

महिला युगल में हारीं अश्विनी-शिखा की जोड़ी

Japan Open 2022 के महिला युगल इवेंट में अश्विनी भट्ट और शिखा गौतम की भारतीय जोड़ी को दक्षिण कोरिया की बाएक हा ना और ली यू लिम की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा। पहले गेम में दक्षिण कोरिया की शटलरों ने भारतीय महिला शटलरों के ऊपर लगातार दबाव बनाए रखा और उन्हें वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। पहले गेम में भारत के खिलाड़ियों को 21-15 से हार मिली। दूसरे गेम में भी भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा और उन्हें सीधे गेम से मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी। दूसरे गेम में उन्हें 21-9 से हार का सामना करना पड़ा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version