BWF World Championships 2022: लक्ष्य सेन, प्रणॉय और किदांबी दूसरे दौर में

482
Advertisement

नई दिल्ली। BWF World Championships 2022: जापान के टोक्यो में चल रही बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय शटलर्स ने अच्छी शुरूआत की है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के गोल्ड मैडलिस्ट लक्ष्य सेन, एच एस प्रणॉय और किदांबी श्रीकांत अपने-अपने मुकाबले जीतकर दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। हालांकि पुरुष एकल में भारत को एक झटका भी लगा। टीम इंडिया के स्टार शटलर बी सांई प्रणीत पहले ही दौर में हारकर BWF World Championships 2022 से बाहर हो गए। उन्हें 2019 के कांस्य पदक विजेता ताइवान के टेन चेन ने 21-15, 15-21, 21-15 से शिकस्त दी।

World U20 Wrestling Championships में भारत ने रचा इतिहास, 16 मैडल्स के साथ अभियान समाप्त

लक्ष्य ने 35 मिनट में जीता मैच

शानदार फार्म में चल रहे भारत के लक्ष्य सेन ने अपना पहला मैच महज 35 मिनट में ही अपने नाम कर लिया। वर्ल्ड नंबर 10 लक्ष्य सेन ने डेनमार्क के हैंस-क्रिस्टियन को सीधे गेम में 21-12, 21-11 से मात देकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। लक्ष्य ने मैच की शुरूआत के साथ ही क्रिस्टियन पर दबाव बना लिया था। पहले गेम में सेन ने विरोधी शटलर पर 10-4 से बढ़त हांसिल की और फिर इस गेम को 21-12 से अपने नाम किया।

दूसरे गेम में भी हालात लगभग यही रहे। क्रिस्टियन ने कुछ शुरूआती अंक हांसिलकर लक्ष्य को टक्कर देने की कोशिश की। लेकिन एक बार रंग में आने के बाद लक्ष्य ने दूसरा गेम भी 21-11 से अपने नाम किया और मैच जीत लिया। BWF World Championships 2022 के दूसरे राउंड में लक्ष्य का सामना लुइस एनरिक पेनाल्वर से होगा।

प्रणॉय-किदांबी भी जीते

पुरुष एकल के अन्य मुकाबलों में भारतीय शटलर एच स प्रणॉय और किदांबी श्रीकांत ने भी अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। प्रणॉय ने ऑस्ट्रिया के लुका व्राबेर को 21-12, 21-11 से और श्रीकांत ने आयरलैंड के न्हाट गुयेन को 22-20, 21-19 से हराया। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और सिक्की रेड्डी की भारतीय जोड़ी ने मालदीव की अमीनाथ नबीहा और फातिमाथ नबीहा को शिकस्त देकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। मिश्रित युगल में तनीषा और ईशान की भारतीय जोड़ी भी दूसरे दौर में पहुंच गई है।

Asia Cup 2022: भारत के खिलाफ इस हथियार को आजमाएगा पाकिस्तान, टीम में अफरीदी की जगह ली

BWF World Championships 2022 के अन्य मुकाबलों के परिणाम

– पुरुष युगल में एम आर अर्जुन-ध्रुव कपिला की जोड़ी ने सुपाक जोमकोह-किटिनुपोंग केड्रेन को हराया।

– महिला युगल में पूजा दांडू-संजना संतोष ने इनेस लूसिया कैस्टिलो सालाजार-पाउला ला टोरे रीगल को हराया।

– पुरुष युगल में मनु अत्री-बी सुमीत रेड्डी को हिरोकी ओकामारा-मासायुकी ओनोडुरी ने हराया।

– महिला एकल मुकाबले में मालविका बंसोड़ को लाइन क्रिस्टोफेरसेन ने 21-14, 21-12 से हराया।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply