Home sports Badminton CWG 2022 और वर्ल्ड चैंपियनशिप के मैडलिस्ट पर बरसा पैसा, BAI ने...

CWG 2022 और वर्ल्ड चैंपियनशिप के मैडलिस्ट पर बरसा पैसा, BAI ने किया ऐलान

0
BAI announce cash reward for CWG 2022 and world Championship medal winners PV Sindhu Lakshya Sen

नई दिल्ली। CWG 2022 और वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बैडमिंटन टीम के खिलाड़ियों पर अब पैसों की बारिश हो रही है। भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन (BAI) ने टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को नगद ईनाम देने का ऐलान किया है। भारतीय शटलर्स ने CWG 2022 के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। टीम ने 3 गोल्ड, एक सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मैडल जीते थे। इसके अलावा वर्ल्ड चैंपियनशिप 2021 और 2022 में भी भारत के हिस्से में 3 पदक आए थे।

अब इन पदक विजेताओं और स्टाफ के लिए बैडमिंटन एसोसिएशन (BAI) ने करीब डेढ़ करोड़ रूपए के नकद पुरस्कार का ऐलान किया है। BAI के अध्यक्ष डॉ हिमंत बिस्वा सरमा ने पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए कहा, “हमारे बैडमिंटन खिलाड़ी लगातार देश के लिए पदक जीत रहे हैं और यह नकद पुरस्कार पिछले दो वर्षों में उनकी अद्भुत उपलब्धियों की सराहना करने का एक छोटा सा प्रयास है।“

Team India में करो बदलाव, पंत-राहुल को टी20 से आराम देने का समय

सिंधु और लक्ष्य को 20 लाख का नगद पुरस्कार

CWG 2022 के गोल्ड मैडलिस्ट पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन के लिए एसोसिएशन ने 20-20 लाख रुपए के नगद पुरस्कार की घोषणा की है। वहीं बर्मिंघम में ही सिल्वर मैडल जीतने वाली 10 सदस्यीय मिक्स्ड डबल्स टीम को कुल 30 लाख रुपए के पुरस्कार का ऐलान किया गया है। हर खिलाड़ी को इसके लिए तीन लाख रुपए और सहयोगी स्टाफ के आठ सदस्यों को 1.5-1.5 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। जबकि चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की पुरुष टीम को बर्मिंघम CWG 2022 में ऐतिहासिक गोल्ड मैडल जीतने के लिए 25 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।

Asia Cup 2022: ये हैं श्रीलंका के खिलाफ भारत की शर्मनाक हार के कारण

युवा गायत्री और त्रिसा को भी 7.5 लाख रुपए

गोल्ड मैडलिस्ट खिलाड़ियों के अलावा, गायत्री गोपीचंद और त्रिसा जॉली की महिला युगल जोड़ी को CWG 2022 में ब्रॉन्ज मैडल जीतने के लिए 7.5 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को भी पुरुष एकल में ब्रॉन्ज मैडल के लिए पांच लाख रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने स्पेन के ह्यूएलवा में 2021 बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप (BWF World Championship) में सिल्वर मैडल जीता था। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें 10 लाख रुपए का पुरस्कार अलग से मिलेगा।

Asia Cup 2022: श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराया, टूर्नामेंट से घर वापसी तय

लक्ष्य सेन ने 2021 वर्ल्ड चैंपियनशिप (World Championship) के पुरुष एकल में ब्रॉन्ज मैडल जीता था और उन्हें भी पांच लाख रुपए मिलेंगे। चिराग शेट्टी और सात्विक ने पिछले महीने टोक्यो में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मैडल जीता था। इस जोड़ी को 7.5 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। बैडमिंटन एसोसिएशन सुपर सीरीज में भी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना जारी रखेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version