Home Hockey Women’s Hockey World Cup: स्पेन से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, क्वार्टर...

Women’s Hockey World Cup: स्पेन से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, क्वार्टर फाइनल का सफर समाप्त !

0
Women’s Hockey World Cup Indian hockey team lost to Spain by 1-0, the journey to the quarter finals is very difficult

नई दिल्ली। Women’s Hockey World Cup: महिला हॉकी विश्व कप के एक अहम मुकाबले में स्पेन ने भारत को 1-0 से हरा दिया। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए इस मुकाबले को जीतन खासा अहम था। लेकिन इस हार ने टीम के लिए आगे का रास्ता लगभग समाप्त कर दिया है। स्पेन की ओर से सेगु मार्ता ने खेल के 57वें मिनट में एकमात्र गोल कर अपनी टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया।

दरअसल, भारतीय महिला हॉकी टीम Women’s Hockey World Cup 2022 के अपने आखिरी लीग में न्यूजीलैंड से हार गई थी। ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने के कारण उसे क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए क्रॉस ओवर मैच खेलने का मौका मिला। लेकिन क्रॉस ओवर मैच में स्पेन से मिली हार ने भारत की क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया है। टूर्नामेंट में भारत का सफर निराशाजनक ही रहा है। टीम एक भी मुकाबला अभी तक नहीं जीत सकी है। चीन और इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय महिला हॉकी टीम के दोनों लीग मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुए थे।

मौके का फायदा नहीं उठा पाईं भारतीय महिलाएं

भारतीय महिला हॉकी टीम ने मैच में शानदार शुरूआत की। खेल के पहले पांच मिनट तक गेंद पर भारतीय टीम का ही कब्जा रहा। इसी दबाव का असर था कि सलिमा टेटे गेंद के साथ स्पेन की डी में प्रवेश कर गईं लेकिन कवर नहीं मिल पाने के कारण वह गोल के मौके नहीं बना पाईं। इस बीच स्पेन की ग्रासिया को भारतीय खिलाड़ी लालरेम्सियामी को गलत तरीके से टैकल करने के कारण ग्रीन कार्ड दिखा दिया गया। जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा, इसके परिणामस्वरूप स्पेन को दस खिलाड़ियों के साथ ही खेल को आगे बढ़ाना पड़ा। इसके तुरंत बाद भारतीय टीम को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन इस मौके को भारतीय टीम गोल में तब्दील नहीं कर सकी।

IND vs ENG 3rd T20: मैच हारकर सीरीज जीता भारत, सूर्या का ताबड़तोड़ शतक

आखिरी 5 मिनट में हुआ फैसला

पहले तीन क्वार्टर तक मैच 0-0 की बराबरी पर था। खेल का निर्णायक और अंतिम क्वार्टर काफी रोमांचक रहा, दोनों टीम अपनी पूरी क्षमता से खेलते दिखाई दे रही थी। लेकिन अंत में स्पेन की टीम को सफलता मिली। मैच के 57वें मिनट में स्पेन की मार्ता सेगु ने फील्ड गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसी स्कोर पर मैच समाप्त हुआ और स्पेन की टीम Women’s Hockey World Cup 2022 के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।

Wimbledon Final 2022: नोवाक जोकोविच बने विजेता, करियर का 21वां ग्रैंडस्लैम जीता

क्या हैं क्रॉसओवर मैच के नियम?
टूर्नामेंट के प्रारूप के अनुसार 16 टीम को चार-चार टीम के चार पूल में बांटा गया है। प्रत्येक पूल की शीर्ष टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम के बीच क्रॉसओवर होगा।

क्रॉसओवर में पूल ए दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम पूल डी में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी, जबकि पूल ए में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम की भिड़ंत पूल डी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगी।

World Games Archery: भारतीय तीरंदाजों ने जीता कांस्य पदक, टूर्नामेंट में भारत का खाता खुला

इसी तरह पूल बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम का सामना पूल सी में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। वहीं पूल बी में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम पूल सी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से खेलेगी। इन चारों मुकाबले के विजेता क्वार्टर फाइनल में में जगह बनाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version