Home Hockey Women’s Hockey World Cup: आज न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जीती तो...

Women’s Hockey World Cup: आज न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जीती तो क्वार्टर फाइनल पक्का

0
Women's Hockey World Cup 2022 Team India will face New Zealand today, if wins, will enter in the quarterfinals
Pic Credit: Twitter/@TheHockeyIndia

एम्सटेलविन (नीदरलैंड)। Women’s Hockey World Cup: महिला हॉकी विश्व कप में अपने पहले दो मैच ड्रॉ खेल चुकी भारतीय महिला हॉकी टीम को आज न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरना है। टूर्नामेंट में अभी तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं पा रही भारतीय टीम आज हर हाल में जीतना चाहेगी। पूल बी के आज के मैच को जीतने पर भारतीय टीम को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिल जाएगा।

पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक चौथा स्थान हासिल करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम कई महीनों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कुछ इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद टीम इंडिया से इस टूर्नामेंट (Women’s Hockey World Cup 2022) में भी थी। लेकिन टीम अहम मौकों पर चूक रही है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने पहले दो मैच इंग्लैंड और चीन से 1-1 से ड्रॉ खेले। रानी रामपाल की अनुपस्थिति में सविता पूनिया की अगुवाई वाली भारतीय टीम अभी दो अंक के साथ पूल बी में तीसरे स्थान पर है। चीन और न्यूजीलैंड उससे ऊपर हैं। न्यूजीलैंड ने मंगलवार को इंग्लैंड को 3-1 से शिकस्त दी थी।

Wimbledon 2022: सेमीफाइनल में नडाल, सानिया और मेट की जोड़ी बाहर

न्यूजीलैंड से जीते तो ग्रुप में टॉप पर होगा भारत

Women’s Hockey World Cup में 16 टीमों को चार-चार टीम के चार पूल में बांटा गया है। प्रत्येक पूल की शीर्ष टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम के बीच क्रॉसओवर होगा। क्रॉसओवर में पूल ए दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम पूल डी में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी, जबकि पूल ए में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम की भिड़ंत पूल डी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगी।

IND vs ENG 1st T20: रिकॉर्ड Team India के पक्ष में, ये हो सकती है प्लेइंग इलेवन

इसी तरह पूल बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम का सामना पूल सी में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। वहीं पूल बी में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम पूल सी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से खेलेगी। इन चारों मुकाबले के विजेता क्वार्टर फाइनल में में जगह बनाएंगे।

Women’s Hockey World Cup: भारत का दूसरा मैच भी ड्रॉ, चीन ने 1-1 की बराबरी पर रोका

रैंकिंग में भारत न्यूजीलैंड से एक स्थान पीछे

Women’s Hockey World Cup के पूल बी में शीर्ष पर रहने के लिए भारत को न्यूजीलैंड को हर हाल में हराना ही होगा। ऐसा करने पर ही टीम इंडिया के ग्रुप में टॉप पर पहुंचने की संभावना होगी। इसके अलावा उसे उम्मीद करनी होगी कि इंग्लैंड के खिलाफ चीन की टीम जीत दर्ज नहीं कर पाए। भारत और न्यूजीलैंड की ताजा रैंकिंग पर नजर डालें तो दोनों टीम के बीच अधिक अंतर नजर नहीं आता। न्यूजीलैंड दुनिया की आठवीं जबकि भारत नौवें नंबर की टीम है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version