Home Hockey Women’s Hockey World Cup: भारत का दूसरा मैच भी ड्रॉ, चीन ने...

Women’s Hockey World Cup: भारत का दूसरा मैच भी ड्रॉ, चीन ने 1-1 की बराबरी पर रोका

0
Women’s Hockey World Cup 2022 India Play draw against China, vandana katariya scored another goal

नई दिल्ली। Women’s Hockey World Cup: स्पेन और नीदरलैंड में जारी महिला हॉकी विश्व कप 2022 (Women’s Hockey World Cup) में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ खेला। चीन के खिलाफ हुए इस मुकाबले में तमाम कोशिशों के बावजूद भी टीम इंडिया जीत दर्ज नहीं कर सकी। यह मुकाबला 1-1 से ड्रा रहा। भारतीय टीम को इस मैच में फेवरेट माना जा रहा था। लेकिन इसके उलट चीन ने झेंग जियाली के 26वें मिनट में किए गए गोल की मदद से भारत पर 1-0 की बढ़त हांसिल कर ली। बाद में भारत की तरफ से मैच के 45वें मिनट में वंदना कटारिया ने गोलकर मैच को 1-1 की बराबरी पर लाकर खड़ा किया।

भारतीय टीम को अभी भी Women’s Hockey World Cup में अपनी पहले जीत की तलाश है। भारत का पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ भी ड्रॉ रहा था। विश्व हॉकी रैंकिंग में 8वें स्थान पर काबिज भारतीय टीम की शुरुआत बेहद धीमी रही। भारतीय फारवर्ड मैच गेंद को टैकल नहीं कर पा रही थीं यही कारण रहा कि खेल के पहले तीन मिनट में चीन की महिला हॉकी टीम ने गेंद को अपने कब्जे में रखा। दबाव का ही असर था कि चीनी खिलाड़ियों को शुरूआती दौर में ही गोल का मौका मिला। चीनी खिलाड़ी भारतीय टीम के डी में पहुंच गईं लेकिन टीम इंडिया के शानदार डिफेंस ने इस हमले को नाकाम कर दिया।

बर्मिंघम टेस्ट हारने के साइड इफेक्ट, भारत WTC Final की रेस से बाहर !!

इसके बाद भी भारतीय खिलाड़ियों को लगातार गेंद को अपने कब्जे में करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था। खेल के शुरुआती दस मिनट में चीन की टीम ने लगातार गेंद को अपने कब्जे में रखा लेकिन भारत के बेहतरीन डिफेंस के कारण वो गोल करने में सफल नहीं हो सकीं। इसके बाद भारत ने भी पलटवार किया। भारतीय खिलाड़ियों ने गेंद को अपने कब्जे में लिया और विपक्षी टीम के गोलपोस्ट तक जा पहुंची लेकिन हमले को गोल में तब्दील नहीं कर सकीं। दोनों टीम अपने पहले गोल की तलाश में लगातार प्रयास करती रहीं लेकिन खेल का पहला क्वार्टर गोलरहित रहा।

Wimbledon 2022: रिकॉर्ड 84वीं जीत के साथ नोवाक जोकोविच सेमीफाइनल में

भारत का गोल रेफरल में रद्द

सविता पूनिया की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने खेल के दूसरे क्वार्टर की आक्रमक शुरुआत की और गेंद को अपने कब्जे में कर लिया। पोजेशन का फायदा उठाकर भारतीय टीम चीनी गोलपोस्ट तक पहुंच गई और गोल भी कर दिया। गोल के तुरंत बाद चीन की टीम ने रेफरल की मांग की जिसमें यह साफ दिख रहा था कि गोल भारतीय खिलाड़ी ज्योति के शरीर से हुआ है। इसके बाद रेफरी ने इस गोल को रद्द कर दिया। फिर पेनल्टी कॉर्नर के रूप में भारतीय टीम के हाथ एक और मौका लगा लेकिन टीम को यहां भी सफलता नहीं मिली।

Wrestling: स्पेनिश ग्रां प्री में नहीं जाएंगे भारतीय एथलीट, वीजा में देरी बनी कारण

चीन ने 26वें मिनट में खोला खाता

खेल के 26वें मिनट में रोमांच अपने चरम पर था, चीन की जर्सी नंबर 21 झेंग जियालि ने फील्ड गोल कर टीम का खाता खोल दिया। और इसी के साथ खेल के पहले हाफ का अंत हुआ। अब यहां से भारतीय टीम ने खेल में वापसी करने का हर संभव प्रयास करना शुरू कर दिया। खेल का तीसरा क्वार्टर काफी महत्वपूर्ण रहा, दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गेंद को अपने पजेशन में रखने का प्रयास करने लगी। लेकिन भारतीय टीम का खाता नहीं खुला था जिसका दबाव उनपर साफ दिख रहा था। भारतीय महिला हॉकी टीम हर पल गोल की खोज में दिखाई दे रही थी।

IND vs ENG 5th Test: बेयरस्टो और रूट ने तोड़ा India का सपना, England के साथ सीरीज 2-2 से ड्रॉ

Women’s Hockey World Cup: वंदना ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया गोल

इस बीच भारतीय खिलाड़ी नवजोत कौर को खेल के 32वें मिनट और सोनिका को खेल के 43वें मिनट में फाउल करने के कारण रेफरी ने ग्रीन कार्ड भी दिखाया। तीसरे क्वार्टर के अंत में बस कुछ ही सेकेंड का समय बचा था कि आखिरकार भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला और टीम ने इस बार कोई गलती नहीं की और जर्सी नंबर 16 वंदना ने पेनल्टी के मौके को भुनाते हुए टीम को पहली सफलता दिलाई। इसी के साथ खेल का यह क्वार्टर भी समाप्त हुआ। खेल के 55वें मिनट में चीनी खिलाड़ी झेंग ने फाउल किया, जिसके कारण रेफरी ने उन्हें पीला कार्ड दिखा दिया। इसके बाद चीन की टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा और इसी स्कोर पर मैच समाप्त हुआ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version