Asian Champions Trophy: 60 सेकंड में मैच पलटा, भारत बना चैंपियन

1275
Advertisement

चेन्नई। Asian Champions Trophy: भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) का खिताब जीत लिया है। बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने महज 60 सेकंड में अपनी किस्मत बदली और मलेशिया को 4-3 से हराकर चौथी बार ट्रॉफी अपने नाम की। एक समय भारतीय टीम 1-3 से पीछे चल रही थी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में एक मिनट के अंदर दो गोल दाग टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की। चौथे क्वार्टर में चौथा गोल दाग भारतीय टीम ने 4-3 से मैच अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत सबसे ज्यादा चार बार एशियन चौंपियंस ट्रॉफी जीतने वाला देश बन गया है।

इससे पहले टीम इंडिया ने 2011, 2016 और 2018 में Asian Champions Trophy जीती थी। 2018 में फाइनल मैच बारिश के कारा रद्द कर दिया गया था और भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था। इसके पांच साल बाद एक बार फिर टीम इंडिया चौंपियन बनी है। भारतीय टीम इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। भारतीय हॉकी टीम को अब हांगझोऊ एशियन गेम्स में हिस्सा लेना है। ऐसे में इस जीत से जरूर भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा होगा। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, चेस चैंपियन विश्वनाथन आनंद, रानी रामपाल, सरदार सिंह और सविता पूनिया की नेतृत्व वाली भारतीय महिला हॉकी टीम यह मैच देखने पहुंची थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर टीम इंडिया को जीत पर बधाई दी है।

हाफटाइम तक रहा मलेशिया का दबदबा 

हाफटाइम तक मलेशिया की टीम 3-1 से आगे थी। सबसे खराब बात यह रही है कि टीम इंडिया ने मैच का पहला गोल दागा था। जुगराज सिंह ने नौवें मिनट में गोल कर भारतीय टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई थी। हालांकि, इसके बाद से भारतीय टीम पटरी से उतर गई और मलेशिया ने लगातार काउंटर अटैक किए। 14वें मिनट में अजराई अबु कमाल ने फील्ड गोल कर मलेशिया को बराबरी कराई। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में रहीज राजी ने 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर और 28वें मिनट में मोहम्मद अमिनुद्दीन ने पेनल्टी कॉर्नर पर ही ड्रैगफ्लिक से गोल दाग अपनी टीम को भारत के खिलाफ 3-1 से आगे कर दिया। पहले दो क्वार्टर में भारत ने कुछ आसान पेनल्टी कॉर्नर भी गंवाए।

Asian Champions Trophy: सेमीफाइनल में जापान को रौंदा, अब खिताब के लिए मलेशिया से भिड़ेगी टीम इंडिया

तीसरे-चौथे क्वार्टर में भारत की शानदार वापसी

तीसरे क्वार्टर में भारत ने जबरदस्त वापसी की। एक मिनट के अंदर दो गोल दाग भारतीय टीम ने स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। हाफ-टाइम के बाद भारत ने काउंटर अटैक जारी रखा। इसका फल मैच के 45वें मिनट में जाकर मिला, जब भारत के काउंटर अटैक पर अपने बॉक्स के अंदर मलेशिया ने फाउल किया। इस पर भारत को रेफरी ने पेनल्टी स्ट्रोक अवॉर्ड किया। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल दाग स्कोर 3-2 कर दिया। इसी मिनट (45वें मिनट) में गुरजंत सिंह ने काउंटर अटैक पर फील्ड गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। भारतीय टीम ने चौथे क्वार्टर मं 56वें मिनट में अपना चौथा गोल दागा। आकाशदीप सिंह ने काउंटर अटैक कर बेहतरीन फील्ड गोल किया और इस तरह टीम इंडिया Asian Champions Trophy चैंपियन बनी।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply