Home Hockey Asian Champions Trophy: जानिए सबकुछ, चैंपियनशिप की अंकतालिका, रिजल्ट और स्कोर

Asian Champions Trophy: जानिए सबकुछ, चैंपियनशिप की अंकतालिका, रिजल्ट और स्कोर

0
Asian Champions Trophy 2023, Know everything, championship table, results and scores

चेन्नई। Asian Champions Trophy: भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) का खिताब जीत लिया है। बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने महज 60 सेकंड में अपनी किस्मत बदली और मलेशिया को 4-3 से हराकर चौथी बार ट्रॉफी अपने नाम की। एक समय भारतीय टीम 1-3 से पीछे चल रही थी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में एक मिनट के अंदर दो गोल दाग टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की। चौथे क्वार्टर में चौथा गोल दाग भारतीय टीम ने 4-3 से मैच अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत सबसे ज्यादा चार बार एशियन चौंपियंस ट्रॉफी जीतने वाला देश बन गया है।

इससे पहले टीम इंडिया ने 2011, 2016 और 2018 में Asian Champions Trophy जीती थी। 2018 में फाइनल मैच बारिश के कारा रद्द कर दिया गया था और भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था। इसके पांच साल बाद एक बार फिर टीम इंडिया चैंपियंस बनी है। भारतीय टीम इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का आयोजन चेन्नई स्थित मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में 3 अगस्त से 12 अगस्त तक किया गया। चैंपियनशिप में भारत, कोरिया गणराज्य, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान और पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना सहित एशिया की 6 हॉकी टीमों ने अपनी चुनौती पेश की।

Asian Champions Trophy 2023 हॉकी: ग्रुप स्टेज की अंक तालिका और स्टैंडिंग
रैंक टीम मैच खेले जीते ड्रॉ हारे अंक गोल किए विरोधी टीम का गोल गोल अंतर
1 भारत 5 4 1 0 13 20 5 +15
2 मलेशिया 5 4 0 1 12 12 8 +4
3 दक्षिण कोरिया 5 1 2 2 5 6 7 -1
4 जापान 5 1 2 2 5 8 10 -2
5 पाकिस्तान 5 1 2 2 5 7 12 -5
6 चीन 5 0 1 4 1 6 17 -11

 

Asian Champions Trophy 2023 हॉकी में टीमों की अंतिम पोजिशन
पोजीशन टीम
1 भारत
2 मलशिया
3 जापान
4 कोरिया
5 पाकिस्तान
6 चीन
ग्रुप स्टेज: रिजल्ट और स्कोर

गुरुवार, 3 अगस्त

कोरिया 2-1 जापान

मलेशिया 3-1 पाकिस्तान

भारत 7-2 चीन

शुक्रवार, 4 अगस्त

कोरिया 1-1 पाकिस्तान

चीन 1-5 मलेशिया

भारत 1-1 जापान

रविवार, 6 अगस्त

चीन 1-1 कोरिया

पाकिस्तान 3-3 जापान

मलेशिया 0-5 भारत

सोमवार, 7 अगस्त

जापान 1-3 मलेशिया

पाकिस्तान 2-1 चीन

कोरिया 2-3 भारत

बुधवार, 9 अगस्त

जापान 2-1 चीन

मलेशिया 1-0 कोरिया

भारत 4-0 पाकिस्तान

Asian Champions Trophy: 60 सेकंड में मैच पलटा, भारत बना चैंपियन

Asian Champions Trophy: नॉकआउट/क्लासिफिकेशन राउंड 

शुक्रवार, 11 अगस्त

पांचवें स्थान के लिए मैच – पाकिस्तान 6-1 चीन

पहला सेमी-फाइनल – मलेशिया 6-2 कोरिया

दूसरा सेमी-फाइनल – भारत 5-0 जापान

शनिवार, 12 अगस्त

तीसरे स्थान के लिए मैच – कोरिया 3-5 जापान

फाइनल – भारत 4-3 मलेशिया

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version