Hockey World Cup 2023: 13 जनवरी को स्पेन से होगी भारत की पहली भिड़ंत

755
Advertisement

नई दिल्ली। Hockey World Cup 2023 में भारतीय हॉकी टीम 13 जनवरी को स्पेन के खिलाफ मुकाबले से अपने खिताबी अभियान की शुरूआत करेगी। भारत में आयोजित किए जा रहे पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2023 (Hockey World Cup 2023) का यह मुकाबला राउरकेला के नवनिर्मित बिरसा मुंडा इंटरनेशल हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम पाकिस्तान हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालिफाई भी नहीं कर सकी है। पाकिस्तान ने 4 बार हॉकी वर्ल्ड कप जीता है।

वर्ल्ड रैंकिंग में 5वें स्थान पर काबिज ग्राहम रीड की भारतीय टीम ग्रुप डी की चार टीमों में से शीर्ष रैंक की टीम है। जबकि स्पेन की टीम विश्व रैंकिग में 8वें स्थान पर काबिज है। नीदरलैंड के पूर्व कोच मैक्स काल्डास अब स्पेन के चीफ कोच हैं। टोक्यो ओलंपिक की ब्रॉन्ज मैडलिस्ट भारतीय टीम 15 जनवरी को विश्व रैंकिंग की छ्ठी नंबर की टीम इंग्लैंड से भिड़ेगी। भारतीय हॉकी टीम Hockey World Cup 2023 के ग्रुप डी का अपना अंतिम मुकाबला 19 जनवरी को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में विश्व की 16वें नंबर की टीम वेल्स के खिलाफ खेलेगी।

दिलीप तिर्की बने Hockey India के नए अध्यक्ष, शीर्ष पद पर पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी

हॉकी वर्ल्ड कप 2023ः 16 टीमें, 4 ग्रुप

गौरतलब है कि यह पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप का 15वां संस्करण है। टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें 4 अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। इन सभी टीमों के बीच कुल 44 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 29 जनवरी को उड़ीसा के कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा। साल 2018 के टूर्नामेंट का फाइनल भी यहीं खेला गया था।

ऐसे तय होंगे अंतिम 8

सभी चारों ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम क्वार्टर-फाइनल के लिए सीधा क्वालीफाई करेंगी। जबकि अपने पूल में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को पुरुष Hockey World Cup 2023 में शेष चार क्वार्टर फाइनल स्थानों के लिए आपस में क्रॉसओवर मैच खेलना होगा। इस टूर्नामेंट की मौजूदा चैंपियन बेल्जियम और दो बार की चैंपियन जर्मनी की टीम को ग्रुप बी में रखा गया है। इन दोनों टीमों के बीच 17 जनवरी को मुकाबला होगा।

Hockey: प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार की दौड़ में हरमनप्रीत, श्रीजेश-सविता पूनिया भी नॉमिनेट

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के ग्रुप और टीमें

पूल एः ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस, अर्जेंटीना

पूल बीः बेल्जियम, जापान, कोरिया, जर्मनी

पूल सीः नीदरलैंड, चिली, मलेशिया, न्यूजीलैंड

पूल डीः भारत, वेल्स, स्पेन, इंग्लैंड

Hockey World Cup 2023 का शेड्यूल जारी, भारत ग्रुप डी में, कुल 16 टीमों में खिताबी भिड़ंत

Hockey World Cup 2023 में भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल

13 जनवरी, शुक्रवारः भारत बनाम स्पेन – शाम 7.00 बजे

15 जनवरी, रविवारः भारत बनाम इंग्लैंड – शाम 7.00 बजे से

19 जनवरी, गुरुवारः भारत बनाम वेल्स – शाम 7.00 बजे से

Share this…

Leave a ReplyCancel reply