Home Hockey दिलीप तिर्की बने Hockey India के नए अध्यक्ष, शीर्ष पद पर...

दिलीप तिर्की बने Hockey India के नए अध्यक्ष, शीर्ष पद पर पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी

0
Dilip Tirkey elected new President of Hockey India, first player to reach the top post

नई दिल्ली। Hockey India: पूर्व ओलंपियन दिलीप तिर्की (Dilip Tirkey) हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान रह चुके तिर्की को सर्वसम्मति से इस पद के लिए चुना गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 अक्टूबर को हॉकी इंडिया के चुनाव होने वाले थे। तिर्की के अलावा उत्तर प्रदेश हॉकी प्रमुख राकेश कत्याल और हॉकी झारखंड के भोला नाथ सिंह भी अध्यक्ष पद के लिए दावेदर थे लेकिन दोनों ने ही अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा की ओर से चुनाव मैदान में उतरे दिलीप तिर्की को Hockey India का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने भी दिलीप तिर्की और उनकी टीम के निर्वाचन पर अपनी मुहर लगा दी है। तिर्की पहले ऐसे भारतीय हॉकी खिलाड़ी हैं, जो अब भारत में हॉकी के संचालन की शीर्ष संस्था के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

भोला नाथ सिंह को Hockey India का निर्विरोध महासचिव चुना गया है। निर्वाचन के बाद उन्होंने कहा, ’’मैनें दिलीप तिर्की के साथ बात-चीत के बाद अपना नामांकन वापस लिया है। तिर्की भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी हैं। ऐसे में अब हमने भारतीय हॉकी की भलाई के लिए संयुक्त रूप से काम करने का फैसला किया है। हमारा उद्देश्य भारत को फिर से ओलंपिक स्वर्ण जीतते देखना है।’’

FIH ने भी दी मंजूरी

Hockey India में तिर्की और उनकी टीम के निर्विरोध निर्वाचन को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने मंजूरी दे दी है। इस संबंध में एफआईएच ने एक बयान जारी कर कहा, ’’हमें खुशी है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है और अब एक लोकतांत्रिक संस्था बन गई है। हम डॉ. दिलीप तिर्की, भोला नाथ सिंह और शेखर जे मनोहरन को बधाई देते हैं और उनके साथ मिलकर काम करने की उम्मीद करते हैं।’’

24 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी, Hockey खिलाड़ी ललित होंगे डिप्टी एसपी, योगी सरकार का फैसला

कैसा रहा दिलीप तिर्की का करियर

दिलीप तिर्की भारतीय पुरुष हॉकी के बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार रहे हैं। उन्होंने साल 1995 से 2010 तक भारतीय हॉकी टीम के लिए 412 इंटरनेशनल मैच खेले। तिर्की ने तीन बार ओलंपिक हॉकी में देश का प्रतिनिधित्व किया। वे 1998 एशियन गेम्स में गोल्ड मैडल जीतने वाली और 2012 एशियन गेम्स में सिल्वर मैडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे हैं। इसके अलावा तिर्की 2003 और 2007 एशिया कप का गोल्ड मैडल जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे।

Hockey World Cup 2023 का शेड्यूल जारी, भारत ग्रुप डी में, कुल 16 टीमों में खिताबी भिड़ंत

ये रहेगी Hockey India की नई टीम

– दिलीप तिर्की, अध्यक्ष

– भोलानाथ सिंह, महासचिव

– तमिलनाडु के सेकर जे मनोहरन (कोषाध्यक्ष)

– हॉकी जम्मू-कश्मीर की असीमा अली (उपाध्यक्ष महिला)

– कर्नाटक के एसवीएस सुब्रमण्य गुप्ता (उपाध्यक्ष पुरुष)

– हॉकी राजस्थान की आरती सिंह (संयुक्त सचिव महिला)

– हॉकी हरियाणा के सुनील मलिक (संयुक्त सचिव पुरुष)

– अरुण कुमार सारस्वत (हॉकी राजस्थान), आश्रिता लाकड़ा (हॉकी झारखंड), गुरप्रीत कौर (दिल्ली हॉकी), वी सुनील कुमार (केरल हॉकी) और तपन कुमार दास (असम हॉकी) हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य होंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version