Home sports 24 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी, Hockey खिलाड़ी ललित होंगे डिप्टी एसपी, योगी...

24 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी, Hockey खिलाड़ी ललित होंगे डिप्टी एसपी, योगी सरकार का फैसला

0
UP Government job for 24 players, hockey player Lalit will be Deputy SP

लखनउ। Hockey: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के खिलाड़ियों को बड़ा उपहार दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेल जगत में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 24 खिलाड़ियों को राजपत्रित अधिकारी के पद पर नौकरी देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही टीम इंडिया के स्टार Hockey खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय को भी अब पुलिस उपाधीक्षक (डिप्टी एसपी) पद पर नियुक्ति दी जाएगी। खेल विभाग के इस प्रस्ताव पर ललित ने सहमति भी जता दी है। जल्द ही इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

World Wrestling Championships 2022 से बाहर हुए ओलंपिक मैडलिस्ट रवि दहिया

दरअसल, भारत ने 41 साल के लंबे इंतजार के बाद ओलंपिक Hockey में कोई पदक जीता था। भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया था। जिसके बाद अब टीम के सदस्य ललित उपाध्याय को डिप्टी एसपी बनाया जा रहा है। इसके अलावा बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में कांस्य पदक जीतने वाले विजय यादव की राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के रूप में भर्ती की जाएगी। विजय ने भी इस प्रस्ताव पर सहमति जताई है।

IPL: पंजाब और मुंबई ने बदले कोच, कुंबले की छुट्टी, जयवर्धने को नई जिम्मेदारी

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल ने बताया कि 20 सितंबर को होने वाली विभागीय बैठक के बाद सभी खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं कुल 24 खिलाड़ियों को राजपत्रित अधिकारी के पद पर नौकरी देने के लिए पदों को चिन्हित भी कर लिया गया है। इन सभी खिलाड़ियों की कुल नौ विभागों में भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है।

Sanju Samson को बीसीसीआई ने सौंपी इंडिया-ए की कप्तानी

कोच के खाली पद भरे जाएंगे

उत्तर प्रदेश में अब खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने के लिए कोच की भी भर्ती होगी। अभी कोच के कुल 450 पदों में से 270 पद खाली हैं। सिर्फ 180 कोच ही खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। ऐसे में खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए कोच के सभी खाली पद भरे जाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version