Hockey WC 2023: आज भारत के लिए सम्मान की लड़ाई, जापान से मुकाबले में जीत जरूरी

553
Advertisement

भुवनेश्वर। Hockey WC 2023: जैसी उम्मीदें की थीं, जैसा सोचा था, वह तो हो नहीं सका। अब बस यही उम्मीद है कि अंत बेहतर हो। ये उम्मीदें हैं भारतीय हॉकी टीम के फैंस की। ओडीशा में हो रहे हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में नाकाम रही भारतीय पुरुष हॉकी टीम को अपने ही घर में जबरदस्त निराशा हाथ लगी। अब उसके पास बस यही एक मौका है कि अपने आखिरी के मैचों में कुछ सम्मान बचाते हुए और ज्यादा नीचे गिरने से बचे। आज भारत का सामना जापान से होगा जिससे तय होगा कि भारतीय टीम टूर्नामेंट में किस स्थान तक पहुंच पाएगी।

अब स्थानों की रैंकिंग के लिए खेलेगा भारत

क्रॉस ओवर में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार ने भारतीय टीम को खिताब तो दूर क्वार्टर फाइनल तक नहीं पहुंचने दिया। यानी 16 टीमों वाले Hockey WC 2023 में भारतीय टीम शीर्ष 8 तक भी नहीं पहुंच सकी। अब उसके सामने यही चुनौती है कि बची हुई 8 टीमों में वह कम से कम सबसे ऊपर हो। इसी कोशिश में टीम इंडिया आज यानी गणतंत्र दिवस के दिन जापान से भिड़ेगी, जिससे 9 से 16वें नंबर तक के स्थानों की रैंकिंग तय होगी। भारत और जापान के बीच 9वें से 16वें स्थान का यह मुकाबला राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच आज (26 जनवरी) शाम 7 बजे शुरू होगा।

Hockey WC 2023: भारत की बढ़ी मुसीबत, हार्दिक पूरे विश्वकप से बाहर

एशियन चैंपियन जापान देगा कड़ी टक्कर

टीम इंडिया ने Hockey WC 2023 में शुरुआत अच्छी की थी और यहां तक कि क्रॉस ओवर में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उसका आगाज जबरदस्त था। लेकिन, मौकों को भुनाने की नाकामी उस पर भारी पड़ी। जापान के सामने भी ये कमजोरी भारी पड़ सकती है। एशियन चैंपियन जापान भले ही ग्रुप स्टेज में ही अपने तीनों मैच हार गया था लेकिन भारतीय टीम के लिए वो चुनौती पेश कर सकता है। खास तौर पर ये बात ध्यान में रखते हुए कि टीम इंडिया के अटैक में धार बिल्कुल नजर नहीं आई है। इसमें भी पेनल्टी कॉर्नर की नाकामी सबसे ज्यादा चुभी है।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply