Home Hockey FIH Junior Hockey WC आज से, भारत की निगाहें तीसरे खिताब पर,...

FIH Junior Hockey WC आज से, भारत की निगाहें तीसरे खिताब पर, जानें पूरा शेड्यूल

0

कुआलालंपुर। FIH Junior Hockey WC: दो बार का चैंपियन भारत एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2023 में अपने अभियान की शुरुआत आज से मलेशिया के कुआलालंपुर में करेगा जहां वह पूल सी में कोरिया रिपब्लिक, स्पेन और कनाडा के साथ काबिज है। अंडर-21 खिलाडिय़ों के लिए 12 दिवसीय प्रतियोगिता मलेशिया नेशनल हॉकी स्टेडियम में खेली जाएगी। जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के 13वें संस्करण में 16 टीमें चार ग्रुप में समान रूप से विभाजित होंगी, जो अपने ग्रुप में शीर्ष दो स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी और क्वार्टरफाइनल में जगह बनाएंगी।

IND vs SA: मो. शमी के खेलने पर बढ़ता जा रहा सस्पेंस, नहीं मिली फिटनेस को हरी झंडी

आज भारत का पहला मुकाबला द. कोरिया से

भारत ने इस साल की शुरुआत में ओमान में जूनियर हॉकी एशिया कप 2023 जीता था और पूल सी में विश्व नंबर 3 पर काबिज शीर्ष रैंकिंग वाली टीम होगी। भारत अपने FIH Junior Hockey WC के अभियान की शुरुआत आज को रैंकिंग में 11वें नंबर पर मौजूद दक्षिण कोरिया के खिलाफ मुकाबले से करेगा और फिर एक दिन के ब्रेक के बाद छठी रैंकिंग वाली स्पेन टीम के खिलाफ मुश्किल मैच खेलेगा। भारत शनिवार को विश्व नंबर 14 कनाडा के खिलाफ मैच से अपने ग्रुप स्टेज का समापन करेगा।

PCB में चरम पर खींचतान, हारिस रऊफ खेल सकेंगे बिग बैश; लेकिन साथ में मिला नोटिस

ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना पूल ए में, पाकिस्तान पूल डी में काबिज

FIH Junior Hockey WC में मौजूदा चैंपियन और विश्व नंबर 1 अर्जेंटीना पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ पूल ए में शामिल है। जर्मनी, छह खिताबों के साथ सबसे सफल टीम है, जो पूल बी का हिस्सा है। यूरोपीय दिग्गज बेल्जियम, नीदरलैंड और एशियाई दिग्गज पाकिस्तान के साथ-साथ न्यूजीलैंड एक प्रतिस्पर्धी ग्रुप डी में काबिज है।

IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान, बावुमा वन-डे और टी-20 सीरीज से बाहर

उत्तम सिंह संभालेंगे टीम की कमान

उत्तम सिंह इस युवा भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे जिन्हें भारतीय सीनियर पुरुष टीम के लिए 2022 एशिया कप में टूर्नामेंट का उभरता हुआ खिलाड़ी नामित किया गया था। जूनियर एशिया कप हॉकी फाइनल में पाकिस्तान पर भारत की 2-1 की जीत में दूसरा गोल करने वाले अरजीत सिंह हुंदल, पेनल्टी कॉर्नर स्पेशलिस्ट अमनदीप लाकड़ा के साथ अटैक में भारत की चुनौती की अगुवाई करेंगे। FIH Junior Hockey WC का क्वार्टरफाइनल 12 दिसंबर को और सेमीफाइनल 14 दिसंबर को होगा। कांस्य पदक मैच और फाइनल 16 दिसंबर को खेला जाएगा।

WI vs ENG: इंग्लैंड पर भारी पड़ी शाई होप की पारी, पहले वनडे में वेस्ट इंडीज ने दी करारी शिकस्त

FIH Junior Hockey WC 2023 के पूल इस प्रकार है

पूल ए: अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, चिली।

पूल बी: मिस्र, फ्रांस, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका।

पूल सी: कनाडा, भारत, दक्षिण कोरिया, स्पेन।

पूल डी: बेल्जियम, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान।

T20 WC 2024: इन 5 युवा खिलाड़ियों की टीम में एंट्री तय, बाकी स्थानों के लिए 20 प्लेयर्स में रेस

FIH Junior Hockey WC 2023 में भारतीय टीम

गोलकीपर: मोहित एचएस, रणविजय सिंह यादव।

डिफेंडर: सुखविंदर, अमनदीप लाकड़ा, रोहित, सुनील जोजो, आमिर अली।

मिडफील्डर: विष्णुकांत सिंह, पूवन्ना सीबी, राजिंदर सिंह, अमनदीप, आदित्य सिंह।

फॉरवर्ड: उत्तम सिंह (कप्तान), आदित्य लालगे, अरजीत सिंह हुंदल (उप-कप्तान), सौरभ आनंद कुशवाह, सुदीप चिरमाको, बॉबी सिंह धामी।

रिजर्व: योगेम्बर रावत, सुनीत लाकड़ा।

Cricket: ये तीन खिलाड़ी देंगे फैंस को झटका, जल्द कर सकते हैं संन्यास का ऐलान!

FIH Junior Hockey WC 2023 में भारत का शेड्यूल

5 दिसंबर, मंगलवार: भारत बनाम कोरिया, दोपहर 3.30 बजे

7 दिसंबर, गुरुवार: स्पेन बनाम भारत, शाम 5.30 बजे

9 दिसंबर, शनिवार: भारत बनाम कनाडा, शाम 7:30 बजे

11 दिसंबर, सोमवार: क्लासिफिकेशन राउंड, सुबह 6.30 बजे से

12 दिसंबर, मंगलवार: क्वार्टरफाइनल्स, सुबह 6.30 बजे से

13 दिसंबर, बुधवार: क्लासिफिकेशन राउंड, सुबह 6.30 बजे से

14 दिसंबर, गुरुवार: क्लासिफिकेशन राउंड, सुबह 6.30 बजे से; सेमीफाइनल्स, दोपहर 3.30 बजे से

15 दिसंबर, शुक्रवार: क्लासिफिकेशन राउंड, सुबह 6.30 बजे से

16 दिसंबर, शनिवार: क्लासिफिकेशन राउंड, सुबह 6.30 बजे से; कांस्य पदक मैच, दोपहर 3.30 बजे; फाइनल, शाम 6.00 बजे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version