Home Hockey FIH Hockey Olympics Qualifiers: ओलंपिक खेलने का सपना टूटा, जापान से हारकर...

FIH Hockey Olympics Qualifiers: ओलंपिक खेलने का सपना टूटा, जापान से हारकर भारत दौड़ से बाहर

0
FIH Hockey Olympics Qualifiers team india failed to qualify for paris Olympics 2024, japan beat india by 1-0

रांची। FIH Hockey Olympics Qualifiers: भारत और जापान के बीच एफआइएच महिला ओलिंपिक क्वालीफायर में तीसरे स्थान और ओलंपिक का टिकट हासिल करने के लिए मुकाबला खेला गया। जहां भारतीय महिला टीम को 0-1 से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही भारतीय महिला टीम का ओलंपिक 2024 में खेलने का सपना भी टूट गया। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अपने नाम के हिसाब से काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया। भारतीय टीम अब चाह कर भी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकेगी। भारतीय महिलाओं को महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 में जापान के खिलाफ दिल तोडऩे वाली हार का सामना करना पड़ा। जापान और भारत के बीच यह मुकाबला रांची के बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। जहां टीम इंडिया ने हजारों फैंस को अपने प्रदर्शन से निराश किया।

एक बार फिर पैनल्टी कॉर्नर साबित हुआ कमजोर कड़ी

भारतीय महिला टीम और जापान की महिला टीम के बीच खेले गए FIH Hockey Olympics Qualifiers के इस मुकाबले में टीम इंडिया हर स्थिति में जापान के मुकाबले मजबूत थी, लेकिन फिर भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भारत ने इस मैच में कुल 11 शॉट मारे, वहीं जापान ने सिर्फ 6 शॉट मारे। बात करें किस टीम ने सबसे ज्यादा बार विरोधी टीम के सर्कल में गेंद को पहुंचाया तो उस मामले में भी टीम इंडिया जापान के मुकाबले काफी आगे थी। भारत ने 13 बार गेंद को सर्कल में पहुंचाया, वहीं जापान ने सिर्फ 8 बार। पेनल्टी कॉर्नर में भी टीम इंडिया जापान के मुकाबले आगे थे। जहां भारत ने 9 पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। वहीं जापान ने सिर्फ 4, लेकिन जापान ने उन 4 पेनल्टी कॉर्नर में से एक में गोल दाग दिया।

Australian Open 2024: 100वें मैच में जीते नोवाक जोकोविच, रिकॉर्ड 16वीं बार चौथे राउंड में पहुँचे

पिछले ओलंपिक में था भारत का दबदबा

जापान में खेले गए ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि टीम कोई भी मेडल जीतने में नाकाम रही थी, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को इंप्रेस किया था। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर फिनिश किया था और वे कांस्य पदक जीतने से थोड़े से के लिए चूक गए थे। FIH Hockey Olympics Qualifiers में इस बार फैंस को और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने इस बार क्वालिफिकेशन तक हासिल नहीं किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version