Home sports CWG 2022 CWG 2022 Hockey: 60 मिनट में इतिहास बदलने का मौका, भारत आज...

CWG 2022 Hockey: 60 मिनट में इतिहास बदलने का मौका, भारत आज भिड़ेगा फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से

0
CWG 2022 Hockey Chance to change history in 60 minutes, India will take on Australia in the final today

बर्मिंघम। CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच खेलने उतरेगी। शाम 5 बजे शुरु होने वाले इस मुकाबले के 60 मिनट में भारत दशकों का इतिहास बदल सकता है, बशर्ते वह ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर गोल्ड मैडल हांसिल करे। वो गोल्ड मैडल जो कॉमनवेल्थ गेम्स में हमेशा उससे दूर ही रहा है। 41 साल बाद टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम बर्मिंघम 2022 (CWG 2022) में भी कुछ ऐसा ही करिश्मा करना चाहेगी।

CWG 2022: 10वें दिन भारत की झोली में आए 15 मैडल, ये रहे भारत के मैडलिस्ट

मनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। हरमनप्रीत सिंह शानदार फॉर्म में हैं, उन्हें बाकी खिलाड़ियों का भी पूरा सपोर्ट मिला रहा है। ऐसे में जरूरत है ऑस्ट्रेलिया के सामने जरूरी आत्मविश्वास बनाए रखने की। CWG 2022 Hockey सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से हराकर तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में जगह बनाई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 3-2 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

CWG 2022 Cricket: गोल्ड छूटा लेकिन जीता दिल, क्रिकेट में बेटियों ने जीता सिल्वर, 9 रन से हारीं फाइनल

2010 और 2014 के फाइनल में पहुंची थी टीम इंडिया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम इससे पहले 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स और 2014 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में फाइनल तक का सफर तय कर चुकी है। लेकिन दोनों ही बार उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करन पड़ा। ऐसे में इस बार मनप्रीत सिंह की अगुआई में भारतीय टीम के पास मौका है बदला चुकाने का। CWG 2022 में अभी तक भारतीय टीम ने जबर्दस्त आक्रामक खेल दिखाया है और टूर्नामेंट में अजेय रही है। टीम इंडिया ने पहले मैच में भारत ने घाना को 11-0 से हराया, जबकि दूसरे मैच में टीम ने इंग्लैंड से 4-4 से ड्रॉ खेला। तीसरा मैच भारत ने वेल्स के खिलाफ 4-1 से जीता और सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से शिकस्त दी। टीम इंडिया अपने ग्रुप (पूल-बी) में पहले नंबर पर रही थी।

CWG 2022: अब तक 55, ये हैं भारत के पदकवीर, आज आखिरी दिन ये रहेगा शेड्यूल

कॉमनवेल्थ गेम्स हॉकी में रहा है ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। कप्तान मनप्रीत की अगुआई में भारत ने टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद ब्रॉन्ज जीता था। ऐसे में अब मनप्रीत एंड कंपनी कॉमनवेल्थ गेम्स से ऑस्ट्रेलियाई दबदबे को खत्म करना चाहेगी। अभी तक कॉमनवेल्थ गेम्स हॉकी के सभी 6 गोल्ड मैडल ऑस्ट्रेलिया ने ही जीते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version