CWG 2022: अब तक 55, ये हैं भारत के पदकवीर, आज आखिरी दिन ये रहेगा शेड्यूल

5734
Advertisement

बर्मिंघम। CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आज आखिरी दिन है। भारत अभी तक इन खेलों में 18 गोल्ड, 15 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज समेत कुल 55 पदक जीत चुका है। आज आखिरी दिन है और 12 पदक दांव पर हैं। ऐसे में अब फिर ये सवाल उठने लगा है कि बिना शूटिंग के भारत के कुल पदकों की संख्या क्या होगी। आज पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन, शरथ कमल और भारतीय हॉकी टीम से भारत को गोल्ड मैडल की पूरी उम्मीद है।

भारत को CWG 2022 खेलों के 11वें दिन आज भी कई पदक मिलना तय हैं, हालांकि उनका रंग क्या होगा, ये टीम इंडिया के प्रदर्शन पर निर्भर है। बैडमिंटन, हॉकी, टेबल टेनिस में आज भारतीय खिलाड़ियों को फाइनल मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि गोल्ड कोस्ट 2018 का 66 पदकों का आंकड़ा भारत बिना शूटिंग के छू पाता है या नहीं।

CWG 2022 में भारत के पदकवीर

18 गोल्ड मैडल: मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन, भाविना (पैरा टेबल टेनिस), नीतू घणघस, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन, शरत कमल-श्रीजा अकुला।

CWG 2022 Cricket: गोल्ड छूटा लेकिन जीता दिल, क्रिकेट में बेटियों ने जीता सिल्वर, 9 रन से हारीं फाइनल

15 सिल्वर मैडलः संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबोबैकर, शरत और साथियान, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, सागर।

CWG 2022: निकहत जरीन ने जीता भारत के लिए एक और गोल्ड, बॉक्सिंग में तीसरा स्वर्ण पदक

22 ब्रॉन्ज मैडलः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, सौरव घोषाल-दीपिका, किदांबी श्रीकांत, त्रिषा-गायत्री।

CWG 2022 में आज भारत के मुकाबले

– दोपहर 1:20 बजे से बैडमिंटन के विमेंस सिंगल्स फाइनल्स में पीवी सिंधु और माइकल ली आमने-सामने होंगी।

– दोपहर 2:10 बजे से बैडमिंटन के मेंस सिंगल्स फाइनल्स में लक्ष्य सेन और नग त्जे योंग की भिड़ंत होगी।

– दोपहर 3:50 बजे से बैडमिंटन के मेंस डबल्स फाइनल्स में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला होगा।

– शाम 5 बजे हॉकी के मेंस फाइनल्स में ऑस्ट्रेलिया और भारत की टक्टर होगी।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply