Home Hockey Asia Cup Hockey: गत विजेता भारत ने जापान को हराकर जीता कांस्य...

Asia Cup Hockey: गत विजेता भारत ने जापान को हराकर जीता कांस्य पदक

0
Asia Cup Hockey 2022 Defending champions India beat Japan by 1-0 to win bronze medal sports breaking news today
Pic Credit: Twitter/@TheHockeyIndia

नई दिल्ली। Asia Cup Hockey 2022: युवा सितारों से सजी भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप हॉकी (Asia Cup Hockey 2022) का कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में भारत ने जापान को 1-0 से हराकर 23 साल बाद कांस्य पदक जीता। मंगलवार को दक्षिण कोरिया के साथ रोमांचक 4-4 से ड्रॉ के बाद अंकों के आधार पर टीम इंडिया फाइनल में पहुंचने से चूक गई थी। तीसरे स्थान के लिए मैच में जापान के खिलाफ सातवें मिनट में राजकुमार पाल ने फील्ड गोल किया। इस इकलौते गोल से टीम इंडिया ने मैच में जीत हासिल की।

भारतीय टीम ने मैच के शुरुआती पांच मिनट में जोरदार हमले किए, लेकिन जापान की टीम ने गोल नहीं दिया। सातवें मिनट में आखिरकार टीम इंडिया को सफलता मिली। राजकुमार पाल ने फील्ड गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। भारत ने इस बढ़त को मैच के अंत तक कायम रखा। उसने जापान के आक्रामक को कई बार रोका। शानदार डिफेंस के कारण टीम इंडिया को जीत मिली।

Sourav Ganguly के ट्वीट से हड़कंप, इस्तीफे के बवंडर पर जय शाह को करना पड़ा खंडन

भारत को दूसरी बार Asia Cup Hockey में कांस्य पदक मिला है। इससे पहले उसने 1999 में मलेशिया को 4-2 से हराकर इस पदक को जीता था। टीम इंडिया सिर्फ 2009 में कोई पदक नहीं जीत पाई थी। 1982, 1985, 1989 और 1994 में रजत पदक मिला था। वहीं, 1999 में कांस्य से संतोष करना पड़ा था। 2003 में पहली बार भारत को स्वर्ण मिला था। उसके बाद 2007 में भी टीम ने इस प्रदर्शन को दोहराया। 2013 में रजत और 2017 में स्वर्ण मिला था। कुल मिलाकर भारत ने अब तक तीन स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य अपने नाम किए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version