FIFA महिला अंडर-17 विश्व कप अक्टूबर 2022 में 

1079
Advertisement

नई दिल्ली। वर्ष 2022 के अक्टूबर महीने में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप (FIFA women’s under 17 world cup) का आयोजन भारत में होना है। इस बात की आधिकारिक पुष्टि फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने कर दी है। भारत में ये बड़ा टूर्नामेंट11 से 30 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा। फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा की परिषद ने गुरुवार को इसका ऐलान कर दिया।

UAE में होंगे PSL के बाकी मैच, PCB को मिल गई अनुमति

भारत में होगा आयोजन  

भारत को साल 2020 में इसकी मेजबानी करनी थी, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसे साल 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था, लेकिन 2021 में भी हालात ऐसे नहीं दिखे कि फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप को भारत में आयोजित करा सके। ऐसे में उसके बाद फीफा ने पिछले साल नवंबर में भारत को 2022 के महिला विश्व कप की मेजबानी के अधिकार सौंप दिए थे। इसी वजह से ये टूर्नामेंट भारत में खेला जाएगा।

धावक मिल्खा सिंह हुए CORONA संक्रमित

अगले साल फुटबॉल टूर्नामेंट्स की लगेगी झड़ी 

फीफा की गवर्निंग इकाई ने कहा, “फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप भारत 2022 (11-30 अक्टूबर 2022), फीफा अंडर -20 महिला विश्व कप कोस्टा रिका 2022 (10-28 अगस्त 2022) और फीफा अरब कप 2021 के लिए 14 टीमों के बीच खेला जाने वाला प्लेऑफ 19 से 25 जून के बीच खेला जाएगा।”

Cricket: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के कोच होंगे राहुल द्रविड़

आगामी महिला विश्वकप की तारीख का हो गया ऐलान  

इसके अलावा फीफा परिषद ने आगामी महिला विश्व कप की तारीखें भी घोषित कर दी गई है। साल 2023 का महिला फुटबॉल विश्व कप न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में 20 जुलाई से 20 अगस्त के बीच खेला जाएगा, जबकि इसके प्लेऑफ 17 से 23 फरवरी के बीच होंगे।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply