Home sports FIFA 2022 FIFA World Cup 2022: दक्षिण कोरिया प्री क्वार्टर फाइनल में, पुर्तगाल हारा,...

FIFA World Cup 2022: दक्षिण कोरिया प्री क्वार्टर फाइनल में, पुर्तगाल हारा, उरुग्वे जीतकर भी बाहर

0
FIFA World Cup 2022 Live Score South Korea vs Portugal, Ghana vs Uruguay Latest updates1

दोहा। FIFA World Cup 2022: इंजरी टाइम में ह्वांग ही चैन के शानदार गोल की बदौलत दक्षिण कोरिया ने पुर्तगाल को 2-1 से शिकस्त देकर FIFA World Cup 2022 के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पुर्तगाल इस ग्रुप से पहले ही अगले दौर में जा चुका है। दक्षिण कोरिया को राउंड ऑफ 16 में प्रवेश के लिए इस मैच में हर हाल में जीत की दरकार थी, जो इंजरी टाइम में उसे हांसिल हो गई। वहीं दक्षिण कोरिया की इस जीत के कारण उरुग्वे घाना पर जीत के बाद भी टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

पहले हाफ में मैच 1-1 की बराबरी पर

FIFA World Cup 2022 के ग्रुप एच के इस मुकाबले में पहले हाफ में स्कोर 1-1 से बराबरी पर रहा। पुर्तगाल ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैच में धमाकेदार वापसी की। रिकार्डो होता ने मैच के 5वें मिनट में ही शानदार गोलकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त पर ला खड़ा किया। होर्ता ने 2014 में पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। उस मैच के बाद उन्हें आज मौका मिला और उन्होंने गोल दाग दिया।

इस गोल के बाद दक्षिण कोरिया ने पुर्तगाल के खिलाफ हमले तेज कर दिए। 27वें मिनट में किम यूंग ग्वोन ने गोलकर मैच में दक्षिण कोरिया को वापसी करवाई। उन्होंने पिछले विश्व कप में जर्मनी के खिलाफ भी पहला गोल किया था। इस गोल के बाद भी दोनों टीमों ने एक-दूसरे के पोस्ट पर कई हमले किए लेकिन पहले हाफ का खेल 1-1 के स्कोर पर ही समाप्त हुआ।

FIFA World Cup 2022 में ग्रुप स्टेज का आखिरी दिन, पुर्तगाल-ब्राजील सुरक्षित, बाकी दो टीमों का फैसला आज

FIFA World Cup 2022: South Korea vs Portugal की शुरुआती एकादश

दक्षिण कोरिया: किम सेउंग ग्यू (गोलकीपर) किम जिन सु, किम यंग ग्वोन, क्वोन क्यूंग वोन, किम मून ह्वान;, जंग वू यंग, ह्वांग इन बीओम, ली कांग इन, ली जे सुंग, सोन ह्यूंग मिन (कप्तान),चो गुए सुंग।

पुर्तगाल: डिएगो कोस्टा (गोलकीपर) डिएगो डालोट, एंटोनियो सिल्वा, पेपे, जोआओ कंसेलो, रुबेन नेवेस, माथियस नूनेस, रिकार्डो होर्ता, जोआओ रियो, वितिन्हा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो (कप्तान)।

FIFA World Cup 2022: जापान ने स्पेन को 2-1 से ठोका, दोनों प्री क्वार्टर फाइनल में

उरुग्वे ने घना को 2-0 से दी शिकस्त लेकिन FIFA World Cup 2022 से बाहर

दोहा। उरुग्वे FIFA World Cup 2022 के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने से चूक गया। ग्रुप एच के अपने आखिरी लीग मैच में उरुग्वे ने घाना को 2-0 से शिकस्त दी। लेकिन इसी ग्रुप के दूसरे मुकाबले में दक्षिण कोरिया ने पुर्तगाल को हरा दिया। इस कारण पुर्तगाल के बाद दक्षिण कोरिया प्री क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर गया और उरुग्वे बाहर हो गया। घाना के खिलाफ उरुग्वे की जीत के हीरो जियोर्जियन डी अर्रास्केटा रहे। जिनके दो गोलों ने उरुग्वे को राउंड ऑफ 16 में पहुंचा दिया।

पहले हाफ में उरुग्वे ने ली 2-0 की बढ़त

FIFA World Cup 2022 के अपने आखिरी लीग मैच में उरुग्वे ने घाना के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उरुग्वे ने पहले हाफ में ही घाना पर 2-0 से बढ़त बना ली थी। टीम के लिए जियोर्जियन डी अर्रास्केटा ने मैच का पहला गोल किया। पेलिस्ट्री के पास पर लुईस सुआरेज ने गोल करने का प्रयास किया, लेकिन घाना के गोलकीपर ने उसे रोक दिया। गेंद घाना के गोलकीपर से लगकर सामने की ओर आग गई। नजदीक में खड़े अर्रास्केटा ने मौके का फायदा उठाया और गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। उरुग्वे का इस विश्व कप में यह पहला गोल है।

मैच के 32वें मिनट में उरुग्वे को एक बार फिर मौका मिला। अर्रास्केटा ने फिर कोई गलती नहीं की और खुद के साथ ही टीम का भी दूसरा गोल दाग दिया। इस गोल के साथ ही अर्रास्केटा उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए जिन्होंने मौजूदा वर्ल्ड कप के एक ही मैच में 2 गोल किए हों। इसके बाद भी आखिरी 5 मिनट में उरुग्वे ने घाना के पोस्ट पर कई जोरदार हमले किए लेकिन गोल नहीं कर सके।

Germany vs Costa Rica: कोस्टारिका पर 4-2 से जीतकर भी जर्मनी वर्ल्ड कप से बाहर

FIFA World Cup 2022: Ghana vs Uruguay की शुरुआती एकादश

घाना: लॉरेंस अति जिगी (गोलकीपर), अलीदू सेदु, डैनियल अमर्ते, मोहम्मद सलीसु, बाबा रहमान, सालिस अब्दुल समद, थॉमस पार्टी, मोहम्मद कुदुस, आंद्रे आयू (कप्तान), जॉर्डन आयू, इनाकी विलियम्स।

उरुग्वे: सर्जियो रोशेट (गोलकीपर), गुइलेर्मो वरेला, जोस मारिया जिमेनेज, सेबस्टियन कोट्स, मथियास ओलिवरा, फेडेरिको वाल्वरडे, रोड्रिगो बेंटानुर, जियोर्जियन डी अर्रास्केटा, फेसुंडो पेलिस्ट्री, लुइस सुआरेज (कप्तान), डार्विन नुनेज।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version