Home Cricket World Cup Prize Money: क्रिकेट विश्व कप जीता तो मिलेंगे 13 करोड़..फुटबॉल...

World Cup Prize Money: क्रिकेट विश्व कप जीता तो मिलेंगे 13 करोड़..फुटबॉल में 342 करोड़!

0
World Cup Prize Money, Cricket World winner will get 13 crore, 342 crore in football

World Cup Prize Money: फुटबॉल विश्व कप में FIFA बांटेगा 3585 करोड़ रुपए, टी-20 चैंपियन को मिलेंगे सिर्फ 13 करोड़

मुंबई। World Cup Prize Money: क्रिकेट छोड़ो और खेलों फुटबॉल..आने वाले समय में शायद माता-पिता अपने बच्चों को यही सलाह देते नजर आएं। यहां बात फुटबॉल और क्रिकेट World Cup Prize Money को लेकर है। मोटे तौर पर देखा जाए तो दोनों विश्वकप की प्राइज मनी में 26 गुना से भी ज्यादा का अंतर है। दरअसल, अगले कुछ महीनों में क्रिकेट और फुटबॉल के फैन्स को विश्वलकप का रोमांच देखने को मिलेगा। टी-20 विश्वकप (T-20 World Cup) का फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाएगा। इसके एक हफ्ते बाद के ही फुटबॉल विश्वकप का आगाज हो जाएगा।

National Games 2022: मीराबाई चानू ने संजीता को पछाड़कर कब्जाया स्वर्ण

दोनों ही विश्वकप के लिए प्राइज मनी का ऐलान कर दिया गया है। आपको बता दें कि दोनों ही विश्वकप की चैम्पियन टीम को मिलने वाली इनामी राशि में करीब 26 गुना का अंतर है। यानी T-20 World Cup जीतने वाली टीम को जो राशि मिलेगी, उससे 26 गुना ज्यादा रकम FIFA World Cup विजेता टीम को मिलेगी।

National Games 2022: पहले ही दिन टूटे 9 खेलों के रिकॉर्ड..आज दांव पर कई स्वर्ण

टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप की प्राइज मनी 13 करोड़

एक ओर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा ऐलान किया गया है कि टी-20 World Cup Prize Money कुल 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 13 करोड़ रुपये) होगी। जबकि फाइनल में हारने वाली टीम को इसकी आधी राशि मिलेगी। टी-20 विश्वकप में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। एक प्रकार से हर टीम को ICC की तरफ से कुछ ना कुछ राशि दी जाएगी, जिसका ऐलान कर दिया गया है।

Women’s Asia Cup: आज से शुरू होगा भारतीय महिला टीम का अभियान, पहला मुकाबला श्रीलंका से

IPL विनर से भी कम मिलेगी प्राइज मनी

बता दें कि T-20 World Cup जीतने वाली टीम को FIFA चैम्पियन से ही नहीं, बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की चैम्पियन टीम से भी कम राशि मिल रही है। आईपीएल 2022 सीजन जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये मिले थे, ऐसे में विश्वकप चैम्पियन को आईपीएल से भी 7 करोड़ रुपए कम मिल रहे हैं। टी-20 विश्वकप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के सात मैदानों पर होगा। गीलॉन्ग, होबार्ट, सिडनी, पर्थ, मेलबर्न, ब्रिस्बेन और एडिलेड में मुकाबले खेले जाएंगे। 22 अक्तूबर से सुपर-12 राउंड के मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में कुल 45 मैच खेले जाएंगे।

Roger Federer: कोहली के वीडियो संदेश पर भावुक हुए फेडरर..किया भारत आने का वादा

FIFA World Cup विजेता को 342 करोड़, कुल प्राइज मनी 3585 करोड़

बता दें कि इस बार FIFA विश्वकप कतर की मेजबानी में होना है। इसके लिए भी प्राइज मनी (World Cup Prize Money) का ऐलान कर दिया गया है। इस बार पूरे विश्वकप में बंटने वाली प्राइज मनी 440 मिलियन डॉलर (करीब 3585 करोड़ रुपये) तय कर दी गई है। इनमें विश्वकप विजेता टीम को 42 मिलियन डॉलर (करीब 342 करोड़ रुपये) मिलेंगे, यह पिछले यानी 2018 विश्वकप से 4 मिलियन डॉलर ज्यादा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version