नई दिल्ली। ODI World Cup : आईसीसी ने अपने टूर्नामेंट्स की प्राइज मनी में बड़ा बदलाव किया है। इसके बाद अब महिलाओं के वनडे वर्ल्ड कप की प्राइज मनी पुरुषों से ज्यादा हो गई है। भारत और श्रीलंका में आगामी 30 सितंबर से होने जा रहे विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में कुल 13.88 मिलियन डालर (करीब 122 करोड़ रुपए) की इनामी राशि बांटी जाएगी। जबकि भारत में खेले गए खेले गए मेंस ODI World Cup 2023 में करीब 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर (83 करोड़ रुपए) ईनामी राशि के तौर पर बांटे गए थे।
Breakdown of a grand prize money pool for #CWC25 🏆
More ➡️ https://t.co/oDGTG3zyx6 pic.twitter.com/OMzeveP3YA
— ICC (@ICC) September 1, 2025
विमेंस चैंपियन को मिलेंगे 39.5 करोड़ रुपए
Women’s T20 World Cup में छप्पर फाड़कर बरसेगा पैसा, ICC का बड़ा ऐलान
इसी महीने शुरू हो रहे विमेंस वनडे वर्ल्ड चैंपियन टीम को 4.48 मिलियन डॉलर (लगभग 39.55 करोड रुपए) की प्राइज मनी मिलेगी। जो कि इस टूर्नामेंट में अभी तक की सबसे बड़ी इनामी राशि है। पिछले सीजन की तुलना में आईसीसी ने विनर्स की प्राइज मनी में 13.20 (लगभग 11.65 करोड रुपए) का इजाफा किया है।
वहीं विमेंस ODI World Cup की रनर अप को 2.24 मिलियन डॉलर (लगभग 19.77 करोड़ रुपए) प्रदान किए जाएंगे। सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 1.12 मिलियन डॉलर (लगभग 9.89 करोड़ रुपए) मिलेंगे।
Women’s FIFA World Cup 2023 आज से, 32 टीमों के बीच सबसे बड़ा घमासान, दांव पर 900 करोड़ का ईनाम
Rohit Sharma की फिटनेस टेस्ट रिपोर्ट सामने आई, नतीजे ने किया सभी को हैरान
ग्रुप स्टेज पर भी टीमों में बटेंगे करोड़ों
ODI World Cup में ग्रुप चरण जीत दर्ज करने पर टीमों को 34,314 डॉलर (लगभग 30.29 लाख रुपए) मिलेंगे। 5वें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 700,000 डॉलर (लगभग 62 लाख रुपए) और 7वें और 8वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 280,000 डॉलर (लगभग 24.71 लाख रुपए) मिलेंगे। प्रत्येक प्रतिभागी टीम को 250,000 डॉलर (लगभग 22 लाख रुपए) मिलेंगे।
DPL 2025: फाइनल में जमकर गरजा नितीश राणा का बल्ला, वेस्ट दिल्ली बनी नई चैम्पियन
प्राइज मनी में चार गुना बढ़ोतरी
महिला ODI World Cup की टोटल प्राइज मनी में लगभग चार गुना वृद्धि की गई है। आईसीसी ने इस प्रतियोगिता के लिए कुल पुरस्कार राशि 13.88 मिलियन डॉलर (लगभग 122.5 करोड़ रुपए) घोषित की है। इस टूर्नामेंट में दुनिया की शीर्ष 8 महिला क्रिकेट टीमें हिस्सा ले रही हैं। अगर पिछले सीजन की बात करें तो उस समय प्राइज मनी के तौर पर 3.5 मिलियन यूएस डॉलर यानी कि करीब 26 करोड़ रुपए बांटे गए थे।