Women’s T20 World Cup में छप्पर फाड़कर बरसेगा पैसा, ICC का बड़ा ऐलान

376
Women's T20 World Cup
Advertisement

नई दिल्ली। Women’s T20 World Cup : आईसीसी ने आज वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप (Women’s T20 World Cup) के फिक्चर्स की अपडेटेड लिस्ट जारी कर दी। टूर्नामेंट 3 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर तक चलेगा। ओपनिंग मुकाबला बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट का आखिरी लीग मैच 15 अक्टूबर को होगा। 17 और 18 अक्टूबर को सेमीफाइनल और 20 अक्टूबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसी बीच आईसीसी ने टूर्नामेंट की प्राइज मनी का भी ऐलान कर दिया है। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इस बार कुल 66.62 करोड़ रुपए की प्राइज मनी दांव पर होगी। चैंपियन टीम को 19.59 करोड़ रुपए और रनरअप को 9.79 करोड़ रुपए मिलेंगे।

2023 Women’s T20 World Cup की तुलना में इस बार प्राइज मनी में 225 फीसदी का इजाफा किया गया है। खिताब जीतने वाली टीम टीम को पहले की तुलना में 134 फीसदी ज्यादा रकम देने का ऐलान किया है। रनरअप टीम को भी पहले की तुलना में 134 फीसदी ज्यादा राशि मिलेगी। 2023 की विजेता ऑस्ट्रलिया को 8 करोड़ रुपए मिले थे। वहीं ग्रुप स्टेज में मैच जीतने वाली हर टीमों को 26 लाख मिलेंगे।

IND vs BAN : चेन्नई में विराट कोहली के निशाने पर होंगे 3 बड़े रिकॉर्ड

मेंस और विमेंस टीमों की बराबर होगी प्राइज मनी

ICC ने इस बार एक बड़ा ऐलान और भी किया है। अईसीसी अब मेंस और विमेंस टीम को बराबर प्राइज मनी देगा। इस बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम को प्राइज मनी मेंस के बराबर दी जाएगी। मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 93.52 करोड़ रुपए की प्राइज मनी बांटी गई थी, लेकिन उसमें 20 टीमों ने हिस्सा लिया था। वहीं विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में 66.62 करोड़ रुपए की प्राइज मनी बांटी जाएगी। इसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी।

दो ग्रुप्स में बंटी 10 टीमें

ग्रुप ए- ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका
ग्रुप बी- साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, बांग्लादेश, स्कॉटलैंड

IND v BAN : चेपॉक के आंकड़े भारत के पक्ष में, भारी पड़ेंगे बांग्लादेश पर

18 दिनों में होंगे 24 मुकाबले

Women’s T20 World Cup 2024 की शुरुआत 3 अक्टूबर से यूएई में होगी। पहला मैच बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। जिन्हें दो ग्र्रुप्स में बांटा गया है। 18 दिनों में 23 मैच आयोजित किए जाएंगे। दोनों ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

Share this…