Home Cricket Women’s Premier League 2023: विमेंस प्रीमियर लीग के शेड्यूल का ऐलान, 4...

Women’s Premier League 2023: विमेंस प्रीमियर लीग के शेड्यूल का ऐलान, 4 मार्च को शुरू, 26 को फाइनल

0
Women’s Premier League 2023 Schedule announced, WPL Schedule, BCCI, Smriti Mandhana

नई दिल्ली। Women’s Premier League 2023: बीसीसीआई ने पहली विमेंस प्रीमियर लीग के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। मंगलवार को इस संबंध में फिक्सर जारी किया गया। शेड्यूल के अनुसार 23 दिन तक चलने वाली Women’s Premier League 2023 का ओपनिंग मैच 4 मार्च को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात और मुंबई के बीच खेला जाएगा। जबकि फाइनल मुकाबला 26 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा। लीग के सभी मुकाबले इन्हीं दो स्टेडियम में खेले जाएंगे।

शेड्यूल के अनुसार 5 टीमें 23 दिन में 23 मुकाबले खेलेंगी। इनमें 20 लीग मुकाबले, 2 प्ले ऑफ और एक फाइनल होगा। पहले सीजन में चार डबल डेकर मुकाबले खेले जाएंगे। लीग के पहले सीजन में 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्ज शामिल हैं।

WPL 2023: 5 टीमें और 87 खिलाड़ी, जानिए सभी टीमों का स्क्वॉड

कब होगा कौन-सा मैच?

Women’s Premier League 2023 का पहला डबल डेकर 5 मार्च को होगा। इस दिन ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। दूसरी ओर डीवाई पाटिल स्टेडियम में यूपी वारियर्ज की टीम और गुजरात जायंट्स का आमना-सामना होगा। डबल डेकर का पहला मैच दोपहर 3ः30 बजे से होगा। जबकि दूसरा शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। जबकि शाम के सभी मुकाबले 7ः30 बजे से शुरू होंगे। 24 मार्च को एलिमिनेटर खेला जाएगा।

Women’s Premier League 2023 के लिए पांच टीमें इस प्रकार हैं-

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)

गुजरात जाएंट्स (GG)

मुंबई इंडियंस (MI)

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

यूपी वॉरियर्स (UPW)

WPL Auction: यहां देखिए 20 करोड़पति खिलाड़ियों की सूची, स्मृति मंधाना टॉप पर

Women’s Premier League 2023: पूरा शेड्यूल यहां देखें

4 मार्च- GT vs MI (7:30 PM, डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई)

5 मार्च- RCB vs DC (3:30 PM, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई)

5 मार्च- UPW vs GG (7:30 PM, डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई)

6 मार्च- MI vs RCB (7:30 PM, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई)

7 मार्च- DC vs UPW (7:30 PM, डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई)

8 मार्च- GG vs RCB (7:30 PM, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई)

9 मार्च- DC vs MI (7:30 PM, डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई)

10 मार्च- RCB vs UPW (7:30 PM, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई)

11 मार्च- GG vs DC (7:30 PM, डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई)

12 मार्च- UPW vs MI (7:30 PM, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई)

13 मार्च- DC vs RCB (7:30 PM, डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई)

14 मार्च- MI vs GG (7:30 PM, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई)

15 मार्च- UPW vs RCB (7:30 PM, डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई)

16 मार्च- DC vs GG (7:30 PM, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई)

18 मार्च- MI vs UPW (3:30 PM, डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई)

18 मार्च- RCB vs GG (7:30 PM, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई)

20 मार्च- GG vs UPW (3:30 PM, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई)

20 मार्च- MI vs DC (7:30 PM, डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई)

21 मार्च- RCB vs MI (3:30 PM, डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई)

21 मार्च- UPW vs DC (7:30 PM, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई)

24 मार्च- एलिमिनेटर (7:30 PM, डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई)

26 मार्च- फाइनल (7:30 PM, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई)

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version