Home Cricket T20 World Cup Final: ऐसे जीती टीम इंडिया हारी हुई बाजी, जानिए...

T20 World Cup Final: ऐसे जीती टीम इंडिया हारी हुई बाजी, जानिए आखिरी 4 ओवर्स का रोमांच

0
T20 World Cup 2024 Final, This is how Team India won the lost game, know the thrill of the last 4 overs

बारबडोस। T20 World Cup: भारत T20 World Cup 2024 का चैंपियन बन गया है और साउथ अफ्रीका एक बार फिर चोकर्स साबित हुई। भारतीय गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका के जबड़े से जीत छीन ली। एक समय आरामदायक जीत की तरफ बढ़ रही साउथ अफ्रीका की रन गति पर टीम इंडिया के पेसर्स ने ऐसी लगाम लगाई कि टीम एक-एक रन को तरस गई। आखिरकार 7 रनों से मैच और खिताब भारत की झोली में आ गिरा। इस जीत के नायक रही जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या की तिकड़ी। तो आईए जानें कि कैसे तीनों से मैदान हार रही टीम इंडिया को जीत की दहलीज पार करवाई।

T20 World Cup जीतने के बाद विराट-रोहित ने लिया टी20 क्रिकेट से संन्यास

15वें ओवर में क्लासेन ने ठोके 24 रन

दरअसल, 14 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 123 रन बना लिए थे। 15वें ओवर में कप्तान रोहित ने अक्षर पटेल को गेंद सौंपी। इस ओवर में क्लासेन ने चौके से शुरुआत की और कुल दो चौके और दो छक्के लगाते हुए 24 रन बटोरे। 15 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर चार विकेट पर 147 रन बना लिए थे। हर फैंस इस वक्त कप्तान रोहित के अक्षर को गेंदबाजी देने को कोस रहा था। तब क्लासेन 22 गेंद में 49 रन और डेविड मिलर 14 रन बनाकर क्रीज पर थे। यही वो पल था जहां से मैच बदल गया।

IND vs SA: आधी रात भारत में मनी दीवाली, टीम इंडिया T20 World Cup चैंपियन

T20 World Cup: ऐसे चला 16, 17 और 18वें ओवर का रोमांच

– दक्षिण अफ्रीका को आखिरी 30 गेंद में 30 रन की जरूरत थी। 15वें ओवर में बुमराह गेंदबाजी के लिए आए और 6 गेंदों पर महज 4 रन देकर साउथ अफ्रीका पर दबाव बनाया। इसका फायदा अगले ओवर में हार्दिक को मिला।

– आखिरी 24 गेंद यानि 4 आवेर्स में दक्षिण अफ्रीका को 26 रन की जरूरत थी और उसके 6 विकेट शेष थे। लेकिन यहीं से मैच बदल गया।

– 17वें ओवर की पहली ही गेंद पर हार्दिक ने क्लासेन को पंत के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। क्लासेन 27 गेंद में 52 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। बाद में इस ओवर में हार्दिक ने सिर्फ चार रन खर्च किए और क्लासेन का विकेट लिया। क्लासेन के आउट होने पर मिलर और यानसेन क्रीज पर थे।

– आखिरी 18 गेंद में दक्षिण अफ्रीका को 22 रन की जरूरत थी। 18वें ओवर में बुमराह गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर यानसेन को पवेलियन भेजा। इस ओवर में बुमराह ने सिर्फ दो रन दिए। अब आखिरी 12 गेंद पर दक्षिण अफ्रीका को 20 रन चाहिए थे। मिलर और केशव महाराज क्रीज पर थे।

– 19वें ओवर में अर्शदीप सिंह गेंदबाजी के लिए आए। ऐसा कहा जाता है कि चेज में कोई भी बल्लेबाज 19वें ओवर में अटैक करता है। अर्शदीप ने ये चुनौती स्वीकार की और कसी हुई गेंदबाजी कर सिर्फ चार रन खर्च किए।

T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लैंड से भी हिसाब बराबर, अब साउथ अफ्रीका की बारी

आखिरी ओवर का रोमांच

– अब सारा दारोमदार हार्दिक पांड्या पर था। आखिरी ओवर में उन्हें 16 रन बचाने थे। हार्दिक ने फैंस को निराश नहीं किया और पहली ही गेंद पर मिलर को सूर्यकुमार के हाथों कैच कराया। मिलर 21 रन बना सके।

– ओवर की दूसरी गेंद पर रबाडा ने चार रन बटोरे।

– तीसरी गेंद पर रबाडा ने एक रन लिया।

– चौथी गेंद पर महाराज ने एक रन लिया। इसकी अगली गेंद वाइड रही।

– पांचवीं गेंद पर हार्दिक ने रबाडा को आउट किया।

– आखिरी गेंद पर एक रन आया और भारत ने सात रन से फाइनल मुकाबला और T20 World Cup का खिताब जीत लिया।

Exit mobile version