Home Cricket T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लैंड से भी हिसाब बराबर, अब...

T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लैंड से भी हिसाब बराबर, अब साउथ अफ्रीका की बारी

0
T20 World CUp 2024 Final IND vs SA, India vs South Africa, IND vs ENG, IND vs AUS, Latest Update

गुयाना। T20 World Cup 2024: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुकी है। ब्लू बिग्रेड ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम लगातार दूसरे क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। फाइनल में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा। ऐसे में भारत के पास मौका होगा दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने का। लेकिन उससे पहले ये वर्ल्ड कप टीम इंडिया के लिए एक अहम वजह से भी जाना जाएगा।

दरअसल, इस T20 World Cup में टीम इंडिया ने उन तीनों टीमों को करारी शिकस्त दी, जिनसे पिछले टूर्नामेंट्स में गहरे घाव मिले। शुरूआत हुई पाकिस्तान से। परंपरागत प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 6 रनों से शिकस्त दी। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक 8 मुकाबले खेले गए हैं। जिनमें से भारत ने 7 जीते हैं और पाकिस्तान ने सिर्फ एक। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दोनों देशों के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। टीम इंडिया ने 119 रनों का स्कोर खड़ा किया और पाकिस्तान को ये छोटा स्कोर भी नहीं बनाने दिया।

IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत, इंग्लैंड को 68 रनों से रौंदा

ऑस्ट्रेलिया से लिया 2023 का बदला

सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया के सामने वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की चुनौती थी। वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार भारत को बेहद परेशान करने वाली थी। इसी का बदला टीम इंडिया ने T20 World Cup 2024 में लिया। कप्तान रोहित शर्मा के शानदार 92 रनों की बदौलत टीम इंडिया ने कंगारू टीम को 24 रनों से शिकस्त देकर अपना हिसाब चुकता किया। बाद में अफगानिस्तान की बांग्लादेश पर जीत ने ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से ही बाहर कर दिया।

अब इंग्लैंड से चुकाया 2022 का बदला

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत का सामना 29 जून को बारबाडोस में साउथ अफ्रीका से खिताबी मुकाबले में होगा। सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड से 2022 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार का भी बदला ले लिया। 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। इतनी बड़ी हार का बदला भारत ने भी उसी अंदाज में लिया और गुयाना में खेले गए T20 World Cup 2024 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से रौंद दिया।

SA vs AFG: साउथ अफ्रीका पहली बार T20 World Cup फाइनल में, अफगानिस्तान को 9 विकेट से रौंदा

भारतीय टीम तीसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2007 और 2014 में टीम इंडिया ने फाइनल खेला था। दोनों संस्करण में महेंद्र सिंह धोनी कप्तान रहे थे। अब टीम इंडिया 10 साल बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में फाइनल में पहुंची है।वहीं, इंग्लैंड को भारत ने लगातार दूसरे ICC टूर्नामेंट में शिकस्त दी है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2023 वनडे विश्व कप में भी इंग्लैंड को हराया था।

Exit mobile version