Home Cricket BAN vs ZIM: बुलंद हौंसलों के साथ बांग्लादेश से भिड़ेगी जिम्बाब्वे, ये...

BAN vs ZIM: बुलंद हौंसलों के साथ बांग्लादेश से भिड़ेगी जिम्बाब्वे, ये हो सकती है प्लेइंग इलेवन

0
T20 World Cup 2022 BAN vs ZIM Match Prediction Bangladesh vs Zimbabwe Latest update

ब्रिस्बेन। BAN vs ZIM: पाकिस्तान को हराकर T20 World Cup 2022 का सबसे बड़ा उलटफेर करने वाली जिम्बाब्वे की टीम आज बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। लो स्कोरिंग मैच में पाकिस्तान को हराकर टीम के हौंसले बुलंद हैं। वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश का प्रदर्शन अभी तक टूर्नामेंट में निराशाजनक ही कहा जा सकता है। लिहाजा बांग्लादेश भी आज का BAN vs ZIM मैच जीतकर सुपर-12 में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी।

शाकिब अल हसन की कप्तानी वाली बांग्लादेश को हर हाल में यह BAN vs ZIM मैच जीतना ही होगा। अगर आज वो हारते हैं तो इस टूर्नामेंट में उनकी राह बहुत मुश्किल हो जाएगी। भारतीय समयानुसार मैच रविवार सुबह 8.30 बजे से ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा।

क्या कहते हैं आंकड़े

अगर दोनों टीमों का टी-20 रिकॉर्ड देखा जाए तो हर लिहाज से शाकिब की टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। हालांकि, इस वर्ल्ड कप में अब तक उनका प्रदर्शन कमजोर रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 19 मैच खेले गए हैं। इनमें से 12 बांग्लादेश और 7 जिम्बाब्वे ने जीते हैं। यानी आंकड़े तो बांग्लादेश के साथ हैं, लेकिन करंट फॉर्म जिम्बाब्वे को आगे बताता है।

NZ vs SL: श्रीलंका के लिए विश्वकप बना सपना, न्यूजीलैंड ने 65 रनों से हराया

बांग्लादेश का प्रदर्शन निराशाजनक

इस वर्ल्ड कप में बांग्लादेश टाइगर्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वो टोटल बैटिंग कलेप्स का शिकार हुए। साउथ अफ्रीका ने 205 का टारगेट दिया, लेकिन बांग्लादेश सिर्फ 101 पर ही आउट हो गई। नीदरलैंड के खिलाफ जीत तो मिली, लेकिन बहुत मुश्किल से। टीम ने इस मैच में 9 रन से जीत दर्ज की थी। लिहाजा आज के BAN vs ZIM मैच में टीम को जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।

FIH Pro League 2022: रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4-3 से हराया

जिम्बाब्वे का फॉर्म शानदार

बतौर टीम जिम्बाब्वे की टीम इस वक्त लय में है। उनका पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। इसके बाद पाकिस्तान जैसी बेहतरीन बॉलिंग यूनिट और बाबर-रिजवान की जोड़ी वाली टीम को उन्होंने 130 का मामूली स्कोर भी हासिल नहीं करने दिया। इस टीम का प्लस पॉइंट बॉलिंग और जबरदस्त फील्डिंग है। बैटिंग के लिए ज्यादा मशहूर सिकंदर रजा ने ऑफ स्पिन का कमाल दिखाया और 3 विकेट लिए। एक वक्त तो वो हैट्रिक पर थे।

T20 World Cup 2022: ऐसा पहली बार हुआ है, पूरा पाकिस्तान मांग रहा भारत की जीत की दुआ

क्या कहता है पिच का मिजाज

ब्रिस्बेन का मशहूर गाबा मैदान आमतौर पर पेसर्स पैराडाइज कहलाता आया है। यहां तेज गेंदबाजों को विकेट से काफी मदद मिलती है। अच्छा बाउंस है और दोनों तरफ के खुले स्टैंड्स से आती हवा स्विंग भी दिलाती है। अगर मौसम की बात करें तो आज BAN vs ZIM मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा। हवा की रफ्तार भी करीब 20 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। टेम्परेचर करीब 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

NZ vs SL: ग्रुप ऑफ डेथ में जीत का संघर्ष, आज श्रीलंका का न्यूजीलैंड से पंगा

ये हो सकती है प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शान्तो, सौम्य सरकार, लिटन दास (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन (कप्तान), मोसादेक हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नूरुल हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, एबादोत हुसैन, शोरफुल इस्लाम या नसुम अहमद।

जिम्बाब्वे: क्रेग एर्विन (कप्तान), रेजिस चकाबवा (विकेटकीपर), वेस्ली मधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, मिल्टन शुम्बा, रियान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, रिचर्ड नागरवा, तेंदईं चटारा और ब्लेसिंग मुजरबानी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version