Home Cricket IND vs ENG: भारत की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत; इंग्लैंड को...

IND vs ENG: भारत की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत; इंग्लैंड को 434 से रन रौंदा, यशस्वी ने जड़ा दोहरा शतक

0
IND vs ENG 3rd test India's biggest win in Test; crushed England by 434 runs, Yashasvi hits double century

राजकोट। IND vs ENG के तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 434 रन से हरा दिया है। इसी जीत के साथ अब भारतीय टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच के चौथे दिन भारत ने 430 रन बनाकर इंग्लैंड को 557 रन का विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 122 रन पर ही सिमट गई।

भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 214 रन की दोहरी शतकीय पारी खेली। जबकि, शुभमन गिल ने 91 रन और सर्फराज खान ने नाबाद 68 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए। इस मैच में भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने बल्ले से 112 रन और गेंद से 7 विकेट झटके। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

IND vs ENG: पहले बजबॉल को निपटाया; फिर यशस्वी का धमाल, टीम इंडिया को 322 रनों की बढ़त

यह भारत की सबसे बड़ी जीत

IND vs ENG मैच में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 130.5 ओवर में 445 रन का विशाल स्कोर बनाया था। वहीं, इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 71.1 ओवर में 319 रन पर ही सिमट गई थी। 126 रन की बढ़त लेकर उतरी भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 98 ओवर में 4 विकेट खोकर 430 रन बनाए और पारी घोषित कर दी।

557 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 39.4 ओवर में मात्र 122 रन पर ही सिमट गई। यह रन के अंतर भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम ने 2021 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 372 रन से हराया था। भारतीय टीम ने इससे पहले 2021 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। जो कि, 317 रन की थी।

IND vs ENG: इंग्लैंड का स्कोर 207/2; बेन डकेट ने जड़ा शतक, अश्विन ने लिया 500वां टेस्ट विकेट

जडेजा की फिरकी में फंसे अंग्रेज

इंग्लैंड की दूसरी पारी सिर्फ 122 रन पर ही सिमट गई। इसमें सबसे बड़ा हाथ रविंद्र जडेजा का रहा। जिन्होंने अपने 12.4 ओवर के स्पेल में 41 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए। जडेजा ने ओली पोप (3 रन), जो रूट (7 रन), जॉनी बेयरस्टो (4 रन), बेन फोक्स (16 रन) और मार्क वुड (33 रन) का विकेट लिया। इंग्लैंड के लिए मार्क वुड ने सबसे ज्यादा 33 रन का योगदान दिया। जडेजा के अलावा कुलदीप यादव ने 2 तथा जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 सफलता प्राप्त की।

IND vs ENG: पहले दिन भारत का स्कोर 326/5, रोहित और जडेजा ने जड़े शतक

यश्स्वी ने जड़ा तीसरा दोहरा शतक

IND vs ENG मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया ने 51 ओवर में 2 विकेट खोकर 196 रन बना लिए थे। उस समय क्रीज पर शुभमन गिल 65 रन और कुलदीप यादव 3 रन बनाकर मौजूद थे। वहीं, यशस्वी जायसवाल 133 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होकर पवैलियन लौट गए थे। चौथे दिन के पहले सेशन में शुभमन 91 रन और कुलदीप 27 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद यशस्वी और सरफराज खान मैदान पर खेलने उतरे। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर अंग्रेजी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और 158 गेंदों में 172 रन की शतकीय साझेदारी की। यशस्वी ने 236 गेंदों में 214 रन बनाए। वहीं, सरफराज ने 72 गेंदों में 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। IND vs ENG मैच में डेब्यू कर रहे सरफराज ने दोनों पारियों में अर्धशतक जमाया है।

PSL 2024 का आगाज आज, पहला मुकाबला लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाईटेड के बीच

जायसवाल ने की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

IND vs ENG टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने 214 रन बनाकर कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैै। यह जायसवाल का तीसरा दोहरा शतक है। उन्होंने अपना पहला शतक वेस्ट इंडीज के खिलाफ लगाया था। वहीं, दूसरा शतक इंग्लैंड के खिलाफ इसी सीरीज के दूसरे मैच में लगाया। जो कि, विशाखापटनम में खेला गया था। जायसवाल ने इस मैच मैं 12 छक्के जड़कर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

उन्होंने एक ही पारी में 12 छक्के जड़कर वसीम अकरम की बराबरी की है। जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 1996-97 में यह रिकॉर्ड बनाया था। इसके साथ ही वे भारत की ओर से एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए है। उन्होंन नवजोत सिंह सिद्धू के एक पारी में लगाए गए 12 छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

NZ vs SA: विलियमसन के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने द. अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, सीरीज जीतकर रचा इतिहास

IND vs ENG टेस्ट मैच दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड और जेम्स एंडरसन।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version