ICC ODI Rankings: मोहम्मद सिराज दुनिया नंबर 1 गेंदबाज, शुभमन गिल भी टॉप-10 में

546
Advertisement

नई दिल्ली। ICC ODI Rankings: आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं। श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ सिराज की शानदार गेंदबाजी की का फायदा उन्हें ICC ODI Rankings में मिला है। सिराज के अलावा शमी और शुभमन गिल को भी शानदार प्रदर्शन का फायदा वनडे रैंकिंग में मिला है। सिराज ने पिछले एक साल में वनडे में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके बाद वह ट्रेंट बोल्ट को हटाकर वनडे में शीर्ष स्थान पर पहुंचे हैं। 2019 में अपने वनडे करियर की शुरुआत करने वाले सिराज इस फॉर्मेट में भारत के लिए ज्यादा मैच नहीं खेल रहे थे। फरवरी 2022 में भारत की वनडे टीम में उनकी वापसी हुई। इसके बाद उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

भारतीय टीम में वापसी करने के बाद सिराज ने 20 वनडे मैच में 37 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। 28 साल के सिराज पहली बार वनडे में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बने हैं। भारत के गेंदबाजी कोच पारस महाम्ब्रे की देखरेख में सिराज ने अतिरिक्त ट्रेनिंग की और अपने खेल के कई पहलुओं पर काम किया। इसी का फायदा उन्हें मिला है।

KL Rahul को विराट कोहली ने शादी के तोहफे में दी 2 करोड़ की कार

रोहित शर्मा को 2 स्थान का फायदा

बल्लेबाजों की ICC ODI Rankings में शुभमन गिल के अलावा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी 2 स्थानों का फायदा मिला है। वह 11वें से 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में रोहित, शुभमन गिल के बाद भारत के दूसरे टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 3 मैचों में 62 की औसत से 186 रन बनाए। रोहित ने अपनी पारी में एक सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी जड़ी।

ICC Rankings: शुभमन गिल को आज मिलेगा बड़ा तोहफा, 3 बल्लेबाजों की होगी एंट्री!

शुभमन गिल की टॉप 10 में एंट्री

बल्लेबाजी में जोरदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल अब वनडे में सबसे ऊंची ICC ODI Rankings वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। पिछले चार वनडे में तीन शतक जमाने वाले गिल अब 734 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर हैं। उन्होंने 20 स्थान की छलांग लगाई है। वहीं विराट कोहली 727 पॉइंट्स के साथ सातवें और कप्तान रोहित शर्मा 719 पॉइंट्स के साथ नौवें नंबर पर हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 887 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply