KL Rahul को विराट कोहली ने शादी के तोहफे में दी 2 करोड़ की कार

788
Advertisement

मुंबई। KL Rahul और आथिया शेट्टी अब एक दूसरे के हो चुके हैं। 23 जनवरी को दोनों की शादी हुई। शादी में मेहमानों का तो तांता लगा ही लेकिन उसके बाद गिफ्ट भी खूब मिले। क्रिकेट में बिजी होने के चलते टीम इंडिया के साथी खिलाड़ी तो केएल राहुल की शादी में नहीं पहुंच सके। लेकिन विराट कोहली का गिफ्ट उन्हें जरूर मिला। और सिर्फ विराट ही नहीं बल्कि पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने भी केएल राहुल को शादी का बेमिसाल तोहफा दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी और विराट दोनों ने अपनी-अपनी पसंद की चीजें KL Rahul और उनकी पत्नी आथिया शेट्टी को गिफ्ट की। ऐसी रिपोर्ट है कि विराट कोहली ने क्रिकेट और फिल्म के मेल से बनी राहुल और आथिया की जोड़ी को तोहफे में बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की है। कार की कीमत करीब 2.17 करोड़ रुपये है।

ICC Rankings: शुभमन गिल को आज मिलेगा बड़ा तोहफा, 3 बल्लेबाजों की होगी एंट्री!

शादी में धोनी खुद पहुंचे, गिफ्ट की 80 लाख की बाइक

केएल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी में महेंद्र सिंह धोनी भी पहुंचे। उन्होंने शादी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर नए कपल को अपना आशीर्वाद तो दिया ही। इसके अलावा गिफ्ट में अपने जिगर का टुकड़ा मतलब अपनी सबसे पसंदीदा चीज दी। दुनिया जानती और मानती है धोनी को बाइक पसंद है। और, उन्होंने KL Rahul को भी कावासाकी निंजा बाइक दी। मार्केट वैल्यू के मुताबिक इस बाइक की कीमत करीब 80 लाख रुपये है।

Ranji Trophy: राजस्थान के गेंदबाज का धमाल, महज 8 मैचों में चटका डाले 42 विकेट

पिता सुनील शेट्टी ने दिया 50 करोड़ का अपार्टमेंट, सलमान ने दी ऑडी

KL Rahul को मिले अन्य तोहफों की बात करें तो आथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी ने बेटी को शादी के तोहफे के रूप में मुंबई में एक अपार्टमेंट दिया है। इसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई जाती है। साथ ही इस मौके पर सलमान ने अपने खास दोस्त की बेटी को ऑडी कार गिफ्ट की है, जिसकी कीमत करीब 1.63 करोड़ रुपये है। इसके अलावा भी इस नए जोड़े को कई महंगे तोहफे मिले है।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply